फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   leopard killed a boy in bahraich.

बहराइच में बच्चे को जिंदा चबा गया तेंदुआ, झाड़ियों में मिला क्षत विक्षत शव

Fri, 08 Feb 2019 10:09 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Feb 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
leopard killed a boy in bahraich.
हमले में मृत बच्चा व उसकी मां व आसपास लगी भीड़। - फोटो : amar ujala

बहराइच के कतर्नियाघाट जंगल से सटे निबिया गौढ़ी गांव निवासी एक किशोर शुक्रवार देर शाम को मवेशियों के लिए चारा लाने जंगल से सटे खेत को गया था। वहां पर तेंदुए ने हमला कर उसे निवाला बना लिया। खोजबीन के दौरान परिवारीजनों को जब घटना की जानकारी हुई तब हड़कंप मचा। मौके पर वनाधिकारी पहुंचे हैं। गांव के लोग भी घटना से दहशतजदा तो हैं ही उनमें आक्रोश भी है।

विज्ञापन


कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के ककरहा रेंज अंतर्गत निबियागौढ़ी स्थित है। गांव निवासी बिंद्रा आर्या (13) पुत्तू आर्या शुक्रवार शाम 6 बजे के आसपास खेत में मवेशियों के लिए काटा गया चारा उठाने गया था। लेकिन काफी देर तक वह घर नहीं लौटा। इस पर खोजबीन शुरू हुई। शाम सात बजे के आसपास लगे गन्ने के खेत की झाड़ियों में बिंद्रा का क्षत विक्षत शव मिला।
विज्ञापन


उसके गले, पीठ और पेंट पर गहरे जख्म मिले। इस पर परिवारीजन बिलख पड़े। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग भी एकत्रित हो गए। आसपास तेंदुए के पगचिन्ह भी मिले। जिससे तेंदुए के हमले में बिंद्रा के मौत की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ ने दिलाया मुआवजे का भरोसा

घटना की सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्या, एसडीओ यशवंत सिंह, डिप्टी रेंजर राधेश्याम टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। वन क्षेत्राधिकारी ने भी तेंदुए के हमले की पुष्टि की।

उन्होंने कहा कि सुजौली पुलिस को बुलाया गया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। एसडीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मृतक के परिवारीजनों को मुआवजा भी प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed