फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Leopard found dead in katarniya area in bahraich.

Leopard death: संदिग्ध परिस्थितियों में तेंदुए की मौत, आपसी संघर्ष में मौत की आशंका, गले पर मिले चोट के निशान

Tue, 20 Sep 2022 03:44 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Sep 2022 03:44 PM IST
सार

बहराइच के ककरहा वन रेंज में संदिग्ध परिस्थितियों में एक तेंदुआ मरा हुआ पाया गया है। वन टीम ने इलाके पर निगरानी बढ़ा दी है और ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है।

विज्ञापन
Leopard found dead in katarniya area in bahraich.
मृत अवस्था में पाया गया तेंदुआ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा वन रेंज अंतर्गत एक तेंदुए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तेंदुए के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं। संभावना जताई जा रही हैं कि आपसी संघर्ष में तेंदुए की मौत हुई होगी। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन


कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के महबूबनगर जंगल से सटे एक ग्रामीण के खेत में मंगलवार सुबह एक तेंदुए का शव मिला। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण कर जरूरी कार्रवाई करने के बाद वन टीम शव को उठाकर रेंज कार्यालय ले आई।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी राम कुमार ने बताया कि मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत हसुलिया का मजरा महबूबनगर भरिया जंगल के किनारे स्थित है। जंगल के समीप ही ग्राम बिचपरी निवासी वीरेंद्र वर्मा का खेत स्थित है। वीरेंद्र वर्मा के खाली खेत में ही मंगलवार को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा तेंदुए का शव देखा गया। पग चिन्हों के आधार पर लगता है कि वहां अक्सर तेंदुओं का मूवमेंट रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पगचिन्हों के आधार पर वहां दो तेंदुओं का मूवमेंट मालूम पड़ता है। तेंदुए के शव को रेंज कार्यालय लाया गया। तेंदुए की उम्र लगभग डेढ़ वर्ष के आसपास है। उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में मिहींपुरवा पशु चिकित्सक डा. विनोद भार्गव, कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में तैनात डा. दयाशंकर तथा डब्ल्यूटीआई के पशु चिकित्सक डॉ. खनिन द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा ।


पोस्टमार्टम के बाद ही तेंदुए के उम्र तथा मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा । प्रभागीय वन अधिकारी आकाशदीप बदावन ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है । लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। वन टीम क्षेत्र की निगरानी कर रही है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed