{"_id":"67a45755faf9791f340eb684","slug":"leopard-attacked-on-four-in-motipur-tehseel-in-bahraich-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शौच के लिए जा रहे ग्रामीण पर झपट पड़ा तेंदुआ, एक के बाद एक चार पर किया हमला, दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शौच के लिए जा रहे ग्रामीण पर झपट पड़ा तेंदुआ, एक के बाद एक चार पर किया हमला, दहशत का माहौल
Thu, 06 Feb 2025 02:39 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 06 Feb 2025 02:39 PM IST
सार
बहराइच के मोतीपुर तहसील में एक तेंदुए ने हमलाकर चार ग्रामीणों को घायल कर दिया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच जिले के तहसील मोतीपुर अंतर्गत कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशान गाड़ा रेंज के भट्ठा बरगदहा गांव में सुबह-सुबह तेंदुए के लगातार हमले से हाहाकार मच गया जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर रेफर किया गया है। वहीं, लगातार बढ़ते तेंदुए के हमले से ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन
पूरा मामला कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के भट्ठा बरगदहा गांव का है। जहां पर सुबह शौच के लिए खेत की तरफ जा रहे रमाकांत पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
इसके पश्चात तेंदुए ने बगल के घर के अंदर मौजूद संदीप के ऊपर भी हमला कर दिया जिसमें संदीप भी घायल हो गया । यहां से तेंदुआ शत्रुघ्न के घर के अंदर घुस गया और और घर से निकलते समय पुलिया के पास शंकर दयाल पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे वनकर्मियों के द्वारा घायलों को इलाज से लिए सीएचसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन