फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   leopard attacked on a girl in bahraich

मां की बहादुरी को सलाम, अपनी बेटी को बचाने के लिए तेंदुए से जा भिड़ी

Thu, 02 May 2019 02:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Thu, 02 May 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
leopard attacked on a girl in bahraich
तेंदुए के हमले में घायल बच्ची व मौजूद बहादुर मां - फोटो : amar ujala

बहराइच के ककरहा रेंज के गंगापुर गांव में मंगलवार देर रात घर के सामने खेल रही एक बच्ची को तेंदुआ जबड़े में दबोचकर खींचने लगा। बेटी की चीख सुनकर दौड़ी मां तेंदुए से भिड़ गई। उसने 10 मिनट तक तेंदुए से संघर्ष किया।

विज्ञापन


इस दौरान गांव के लोग दौड़ पड़े। शोर मचाने पर तेंदुआ मासूम को छोड़कर जंगल की ओर चला गया। तेंदुए के हमले से दहशतजदा ग्रामीण रात भर हांका लगाते रहे। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर लोगों से सजग रहने को कहा है।
विज्ञापन


तेंदुए के हमले में जख्मी बच्ची को रात में ही सीएचसी भेजा गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाली देहात अंतर्गत टिकोरामोड़ निवासी निरमा देवी का मायका कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के ककरहा रेंज अंतर्गत गंगापुर गांव में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरमा देवी एक माह पूर्व अपनी बेटी अनन्या (3) पुत्री जितेंद्र राजभर के साथ मायके गई थी। मंगलवार देर रात अनन्या अपने नाना बहादुर राजभर के साथ द्वार पर चारपाई पर खेल रही थी। इसी दौरान बहादुर राजभर कुछ काम से घर के अंदर चले गए। तभी झाड़ियों में छिपे बैठे तेंदुए ने हमला कर अनन्या को जबड़े में दबोच लिया।

हमले में बच्ची बेहोश

leopard attacked on a girl in bahraich
हमले में घायल बच्ची - फोटो : amar ujala

बेटी की चीख सुनकर मां निरमा देवी दौड़ी तो सामने तेंदुए को देख सहम गईं। लेकिन पल भर में ही बेटी की जिंदगी बचाने के लिए वह शोर मचाते हुए तेंदुए से भिड़ गई। उसने 10 मिनट तक तेंदुए से संघर्ष किया। इस दौरान परिवारीजन व गांव के लोग भी दौड़ पड़े।

शोर मचाने पर तेंदुआ अनन्या को छोड़कर जंगल की ओर चला गया, लेकिन हमले में बच्ची लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। तत्काल रेंज कार्यालय को सूचना देकर मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया गया।

वहां पर प्राथमिक उपचार के दौरान हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने बच्ची जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद इरफान ने टीम के साथ गांव पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। ग्रामीणों को सजग रहने को कहा गया।

दो दिन बाद नाना के घर से लौटना था

leopard attacked on a girl in bahraich
निरमा देवी - फोटो : amar ujala

तेंदुए के हमले में घायल अनन्या और उसकी मां को दो दिन बाद घर टिकोरामोड़ लौटना था। लेकिन हमले के चलते अनन्या अस्पताल पहुंच गई। हमले की सूचना पाकर टिकोरामोड़ से भी परिवारीजन अस्पताल पहुंचे हैं।

बदल रहा मौसम, सजग रहें ग्रामीण
तेज गर्मी के चलते मौसम बदल रहा है। ऐसे में वन्यजीव भी आबादी की ओर रुख कर लेते हैं। इसके चलते ग्रामीणों को सजग रहने की जरूरत है। खेत-खलिहान व सूने स्थान पर समूह में ही जाएं। वन्यजीवों के दिखने पर गोला-पटाखा दागें। संघर्ष करने की कोशिश न करें। - जीपी सिंह डीएफओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed