फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   leopard attacked on a 12 years girl in bahraich

एक खुरपी के सहारे तेंदुए से 10 मिनट तक संघर्ष करती रही बालिका, लहूलुहान

Tue, 11 Dec 2018 11:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Dec 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
leopard attacked on a 12 years girl in bahraich
गोलहना में तेंदुए के हमले में घायल बालिका - फोटो : amar ujala
बहराइच में  एक बालिका खेत में मवेशियों के लिए घास काट रही थी। तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। बालिका के दाएं पैर को जबड़े में दबाकर तेंदुआ उसे जंगल की ओर खींचने लगा। बालिका के हाथ में खुरपी थी, उसके सहारे वह तेंदुए से भिड़ गई।
विज्ञापन


पास खड़ी बड़ी बहन चीख सुनकर दौड़ी तो सामने तेंदुए को देखकर सहम गई। हिम्मत जुटाकर शोर मचाया। इस पर आसपास मौजूद ग्रामीण हांका लगाते हुए दौड़े। इस बीच बालिका करीब दस मिनट तक तेंदुए से संघर्ष करती रही। 
विज्ञापन


मुर्तिहा रेंज के बोझिया के गोलहना गांव निवासी आफरीन (12) पुत्री खुश मोहम्मद बड़ी बहन के साथ जंगल से सटे खेत में मवेशियों के लिए घास काटने गई थी। खेत में आफरीन और उसकी बड़ी बहन अलग-अलग दिशा में निकल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान तेंदुए ने आफरीन पर हमला कर दिया। आफरीन के दाहिने पैर को पकड़ कर उसे जंगल की ओर घसीटने लगा। आफरीन ने चीखते हुए खुरपे से तेंदुए का सामना किया। कुछ दूरी पर मौजूद बड़ी बहन ने जब आफरीन को तेंदुए से संघर्ष करते देखा तो सकते में आ गई।

बड़ी बहन शोर मचाते हुए गांव की ओर भागी। इस पर गांव के लोग हांका लगाते हुए मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ और शोर पर तेंदुआ आफरीन को छोड़कर जंगल की ओर चला गया। संघर्ष में आफरीन जख्मी हो गई।

उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। ग्राम प्रधान शिवसागर ने घटना के मामले में रेंज कार्यालय पर सूचना दी है। वन क्षेत्राधिकारी रामशंकर सिंह ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के हमले की पुष्टि की। उन्होंने ग्रामीणों को सजग रहने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed