फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lekhpals on strike in tehsils,shows protest wearing black band in amethi

कन्नौज में जिलाधिकारी की मौजूदगी में मारपीट से भड़के लेखपाल, तहसीलों में काम ठप

Wed, 25 Sep 2019 11:09 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 25 Sep 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
lekhpals on strike in tehsils,shows protest wearing black band in amethi
हड़ताल पर बैठे लेखपाल - फोटो : amar ujala

कन्नौज में जिलाधिकारी की मौजूदगी में अधिवक्ताओं द्वारा लेखपालों से मारपीट की घटना से आक्रोशित लेखपालों ने बुधवार को राजधानी की पांचों तहसीलों में काम ठप कर धरना प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर प्रदर्शन कर रहे लेखपालों ने मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष सुशील शुक्ला ने बताया कि कार्रवाई को लेकर सभी लेखपाल 27 सितंबर तक तहसील में काम ठप रखेंगे। इसके बाद आगे की रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन


संघ के जिला अध्यक्ष ने बताया कि राजस्व निरीक्षक संघ ने लेखपालों के आंदोलन को अपना पूरा समर्थन दिया है। अब गुरुवार को निबंधन, चकबंदी, अमीन, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, कलक्ट्रेट संघ सहित राजस्व संवर्ग से जुड़े अन्य कर्मचारी संगठनों को भी आंदोलन के समर्थन में एकजुट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि शासन बिना बुनियादी सुविधा, संसाधन और असुरक्षा के माहौल में लेखपालों पर काम का बोझ लगातार बढ़ाता जा रहा है। लेखपाल संवर्ग से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण में भी शासन प्रशासन हमेशा उदासीनता बरतता है।

इन कार्यों में हो रही है मुश्किल

लेखपालों द्वारा काम काज ठप कर देने से जमीन की पैमाइश से लेकर आवंटन कब्जा दिलाने, आर्थिक सर्वेक्षण, दैवी आपदा से पीड़ितों की सत्यापन रिपोर्ट, पशुओं की गणना का कार्य, निवास, आय, हैसियत व जाति प्रमाण पत्र बनवाने से की ऑनलाइन सत्यापन रिपोर्ट से जुड़े काम बाधित हुए। इससे जरूरतमंदों को परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed