फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lekhpals boycotted all work including Samadhan Diwas.

Lucknow News: समाधान दिवस सहित सभी कार्यों का लेखपालों ने किया बहिष्कार

Sun, 16 Nov 2025 03:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Lekhpals boycotted all work including Samadhan Diwas.
प्रदर्शन करते लेखपाल।
सरोजनीनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लंबित मांगों को लेकर सरोजनीनगर लेखपाल संघ ने शनिवार को तहसील समाधान दिवस सहित सभी कार्यों का बहिष्कार किया। तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर और आठ सूत्री ज्ञापन एसडीएम के जरिये सीएम को भेजकर शीघ्र समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन

संघ की प्रमुख मांगों में राजस्व लेखपाल संवर्ग को तकनीकी संवर्ग घोषित करने, पदनाम परिवर्तन कर राजस्व उपनिरीक्षक करने और न्यूनतम शैक्षिक अर्हता स्नातक निर्धारित करने, प्रारंभिक वेतनमान को ग्रेड पे 2800 करने, पदोन्नति के अवसर बढ़ाना शामिल है। संघ ने चार राजस्व निरीक्षकों के सापेक्ष एक नायब तहसीलदार का पद सृजित करने और दोनों पदों पर लेखपालों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की भी मांग की। धरना प्रदर्शन में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, राष्ट्रीय पटवारी संघ के अध्यक्ष राम मूरत यादव, जिला उपमंत्री रंजीत वर्मा, तहसील अध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा, मंत्री नीतू यादव सहित सभी लेखपाल मौजूद रहे।

प्रदर्शन करते लेखपाल।

प्रदर्शन करते लेखपाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed