{"_id":"5b61d4e34f1c1b9f3e8b49c2","slug":"lekhpal-suspended-for-dancing-with-a-dancer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डांसरों के साथ ऊलजुलूल नृत्य करते लेखपाल का वीडियो वायरल होने से हड़कंप, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांसरों के साथ ऊलजुलूल नृत्य करते लेखपाल का वीडियो वायरल होने से हड़कंप, निलंबित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Updated Wed, 01 Aug 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
डांसर के साथ लेखपाल।
- फोटो : amar ujala
एक शादी समारोह में नशे में धुत एक लेखपाल विपिन मौर्या ने न सिर्फ डॉसरों के साथ डांस किया, बल्कि पैसे भी उड़ाए। लेखपाल तहसील में तैनात एक बाबू के घर हुए कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गया था। करीब एक पखवारे के बाद बुधवार को इसका वीडियो वायरल हुआ तो तहसील में तैनात अफसरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सदर प्रदीप वर्मा ने लेखपाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए।
सदर तहसील क्षेत्र के बरखापुर में तैनात लेखपाल विपिन मौर्य करीब एक पखवारा पहले तहसील में तैनात मुंशी के घर गदियानी मजरे कसेहटी गया था। यहां पर शादी समारोह में डॉसरों का नाचगाना भी था। लेखपाल ने नशे में धुत होकर डांसरों के साथ ठुमके लगाए और जमकर रुपये उड़ाए। इसी बीच किसी ने लेखपाल का वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
वीडियो वायरल हुए तो सकते में आए अफसर
एक पखवारा बाद यह वीडियो वायरल हुआ तो अफसर सकते में आ गए है। एसडीएम सदर प्रदीप वर्मा ने बताया कि नशे में धुत होकर डांसरों संग नाचने और नोट उड़ाने के मामले में लेखपाल विपिन मौर्या को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही पूरे प्रकरण में स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।