{"_id":"5f94488a8ebc3e9baf5ce80d","slug":"lekhpal-suspended-asking-for-bribe-in-tehseel-head-quarter-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील मुख्यालय में बैठकर 10 हजार रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल, लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील मुख्यालय में बैठकर 10 हजार रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल, लेखपाल निलंबित
Sat, 24 Oct 2020 09:00 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 24 Oct 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित से रिश्वत लेता लेखपाल चंद्रभान सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी मनमानी कार्यशैली के लिए जगतपुर क्षेत्र में चर्चित रिश्वतखोर लेखपाल निलंबित कर दिया गया है। ऊंचाहार तहसील सभागार में काम करने के बदले पीड़ित से 10 हजार रुपये वसूलने का वीडियो वायरल होने के बाद तहसीलदार की रिपोर्ट आते ही एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को मनोहरगंज, जगतपुर व टांघन में तैनात लेखपाल चंद्रभान सिंह ने मनोहरगंज निवासी नौशाद को जमीनी विवाद के मामले में तहसील मुख्यालय बुलाया था। कक्ष में बैठकर पैसे की मांग की। युवक ने बड़ी देर तक अनुनय-विनय किया। इसके बाद भी लेखपाल कुछ मानने को तैयार नहीं हुआ। मजबूर होकर युवक ने 10 हजार रुपये लेखपाल को दिये।
विज्ञापन
शनिवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसडीएम ऊंचाहार केशवनाथ गुप्ता ने मामला संज्ञान में आते ही तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी। तहसीलदार की रिपोर्ट आते ही एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन