फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lekhpal sat on strike, stayed away from work

Lucknow News: धरने पर बैठे लेखपाल, कार्य से रहे विरत

Tue, 15 Jul 2025 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal sat on strike, stayed away from work
ज्ञापन देते लेखपाल।
मलिहाबाद। हापुड़ के धौलाना तहसील के लेखपाल सुभाष मीणा के आत्महत्या किए जाने के मामले में सोमवार को मलिहाबाद तहसील में लेखपाल धरने पर बैठे। लेखपाल संघ के अध्यक्ष पवन व मंत्री दीपक कुमार मौर्य ने ज्ञापन देते हुए बताया कि लेखपाल सुभाष पर एक ग्रामीण ने पांच सौ रुपये लेने का आरोप लगाया था। इसी आरोप पर डीएम ने उनको निलंबित कर जांच के आदेश दिए थे। लेखपालों ने आरोप लगाया कि वहां के डीएम की ये कार्रवाई उत्पीड़नात्मक है। इस वजह से सुभाष ने खुदकुशी की। संगठन से जुड़े लोगों का कहना था कि अफसर कई कई बार अपमानित करते हैं। इससे लेखपाल तनावग्रस्त होकर इस तरह के आत्मघाती कदम उठाते हैं। उन्होंने उत्पीड़न पूरी तरह से बंद करने की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व एक शख्स को सरकारी नौकरी देने की मांग की। लेखपाल कार्य से विरत रहे, ऐसे में लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed