फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lekhpal recruitment to be done by TCS.

12 हजार लेखपालों की भर्ती पर अहम फैसला

Tue, 26 May 2015 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाजा, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाजा, लखनऊ Updated Tue, 26 May 2015 02:32 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal recruitment to be done by TCS.

सूबे में लेखपाल के 12 हजार खाली पदों पर होने वाली भर्ती में सहयोग के लिए वाह्य एजेंसी के रूप में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का चयन किया गया है।

विज्ञापन


टीसीएस लिखित परीक्षा कराने के साथ भर्ती की पूरी कार्यवाही में जिलाधिकारियों को सहयोग करेगी। लेखपाल परीक्षा में करीब 20 लाख आवेदन की संभावना है। इसके लिए अगले महीने विज्ञापन निकालने की तैयारी है।
विज्ञापन


प्रदेश में लेखपालों के 32044 पद हैं। इनमें से 12 हजार खाली चल रहे हैं। बड़ी संख्या में पद खाली होने का असर महकमे के कामकाज पर पड़ रहा है। सरकार ने राजस्व परिषद के निर्देशन में लेखपालों की भर्ती की जिम्मेदारी जिलाधिकारियों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषद को भर्ती में जिलाधिकारियों की मदद के लिए वाह्य एजेंसी चयनित करने को कहा था। परिषद ने टेंडर के जरिये आगे आई छह एजेंसियों में से टीसीएस का चयन किया।

20 नंबर का होगा इंटरव्यू

Lekhpal recruitment to be done by TCS.

टीसीएस 80 नंबर की लिखित परीक्षा आयोजित करेगी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों की सूची जिला की आवश्यकता के अनुसार डीएम की अध्यक्षता वाली चयन समिति को उपलब्ध कराएगी। चयन समिति 20 नंबर का इंटरव्यू लेगी।

इसके बाद लिखित व इंटरव्यू के अंकों को जोड़कर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसी के आधार पर लेखपालों की नियुक्ति होगी।

ये परीक्षाएं करा चुकी टीसीएस

राजस्व परिषद के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टीसीएस ने पिछले तीन साल के दौरान कई भर्ती परीक्षाएं कराई हैं। इनमें हाईकोर्ट में समूह ‘ग’ समूह ‘घ’, स्टेनोग्राफर्स, यूपी पावर कॉर्पोरेशन, यूपी जल निगम की परीक्षाएं शामिल हैं। संस्था आईआईटी व नेशनल लॉ स्कूल की प्रवेश परीक्षाएं भी आयोजित कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed