फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lekhpal arrested while taking bribe in Bahraich.

Bahraich: एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को तीन हजार रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Fri, 06 Sep 2024 04:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 06 Sep 2024 04:04 PM IST
सार

बहराइच के विश्वेश्वरगंज थाना क्षेत्र में एंटी करप्शन की टीम ने एक लेखपाल को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। वह वरासत के लिए महिला से तीन हजार रुपये ले रहा था।

विज्ञापन
Lekhpal arrested while taking bribe in Bahraich.
लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुंडेरवा सरहदी निवासनी अकबरी बेगम अपने पिता की जमीन को वरासत के लिए फरवरी से दौड़ लगा रही है लेकिन लेखपाल रिश्वत न पाने की वजह से काफी दिन से दौड़ा रहे हैं। अंतत: तीन हजार रूपए रिश्वत पर मामला तय हुआ।

विज्ञापन


शुक्रवार को एंटी करप्शन देवीपाटन मंडल गोंडा की टीम पहले से तय जगह पर मौजूद थी तभी शिकायतकर्ता अकबरी बेगम 3 हजार रुपए व वरासत से संबंधित कागज लेकर पुरैना बाजार सरयू नहर मोड़ के पास क्षेत्रीय लेखपाल मोतीलाल से मिली और उन्हें तीन हजार रुपए नगद तथा वरासत के लिए संबंधित जरूरी कागजात जैसे ही हाथ में लिए तुरंत एंटी करप्शन देवीपाटन मंडल की टीम के प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल प्रिंस कुमार सिंह, अनुराग शुक्ला, अंकित श्रीवास्तव, राज कुमार यादव व अन्य सहयोगियों ने धर दबोचा तथा स्थानीय थाने पर लेकर आए जहां कानूनी लिखा पढ़ी की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed