फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Legislative Council Elections: His wife Shiva is richer than Swami Prasad, Swami Prasad has assets worth Rs 8.83 crore

विधान परिषद चुनाव : स्वामी प्रसाद से अधिक धनवान हैं उनकी पत्नी शिवा, मौर्य के पास 8.83 करोड़ रुपये की संपत्ति

Thu, 09 Jun 2022 12:25 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 09 Jun 2022 12:25 AM IST
सार

जासमीर अंसारी के पास एक करोड़ चार लाख 28 हजार 15 रुपये की संपत्ति है। शाहनवाज खां 8,95,16,932 रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। सपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक सोबरन यादव के बेटे मुकुल यादव 9 करोड़ 97 लाख 54 हजार 517 रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।

विज्ञापन
Legislative Council Elections: His wife Shiva is richer than Swami Prasad, Swami Prasad has assets worth Rs 8.83 crore
स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधान परिषद चुनाव में सपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की पत्नी शिवा मौर्य उनसे ज्यादा धनवान हैं। स्वामी प्रसाद और उनकी पत्नी के पास कुल आठ करोड़ 83 लाख 26 हजार 80 रुपये की संपत्ति है। इसका खुलासा स्वामी प्रसाद के नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथपत्र से हुआ है। स्वामी प्रसाद के पास 19 लाख 44 हजार 496 रुपये और उनकी पत्नी के पास 83 लाख 51 हजार 584 रुपये की चल संपत्ति है। इस तरह कुल एक करोड़ दो लाख 96 हजार 80 रुपये की चल संपत्ति है। स्वामी प्रसाद के पास एक करोड़ 23 लाख रुपये और पत्नी के पास छह करोड़ 57 लाख 30 हजार रुपये की अचल संपत्ति है। स्वामी प्रसाद व उनकी पत्नी के पास एक-एक रिवाल्वर व एक-एक रायफल है। स्वामी प्रसाद के पास 30 हजार रुपये कीमत की नीलम की अंगूठी और पत्नी के पास 150 ग्राम सोने के जेवरात 7 लाख 50 हजार रुपये के हैं। स्वामी प्रसाद के नाम कोई वाहन नहीं है पर उनकी पत्नी के पास एक कार है। स्वामी प्रसाद के पास 50 हजार रुपये और पत्नी के पास 55 हजार रुपये नकद हैं।

विज्ञापन


सीतापुर निवासी जासमीर अंसारी हैं करोड़पति
विधान परिषद चुनाव में सपा प्रत्याशी सीतापुर निवासी जासमीर अंसारी के पास एक करोड़ चार लाख 28 हजार 15 रुपये की संपत्ति है। जासमीर के पास 32 लाख 62 हजार 317 और उनकी पत्नी के पास चार लाख 20 हजार 698 रुपये की चल संपत्ति है। इसी तरह जासमीर के पास दो लाख 95 हजार और उनकी पत्नी के पास 64 लाख 50 हजार रुपये की अचल संपत्ति है। जासमीर के पास जेवरात नहीं है जबकि उनकी पत्नी के पास दो लाख पांच हजार रुपये के जेवरात हैं। उनके पास 70 हजार और पत्नी के पास 30 हजार रुपये नकद हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दस करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं मुकुल यादव
सपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक सोबरन यादव के बेटे मुकुल यादव नौ करोड़ 97 लाख 54 हजार 517 रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। मुकुल यादव के पास एक करोड़ 59 लाख 94 हजार 021 रुपये और उनकी पत्नी के पास 88, 60, 496 रुपये की चल संपत्ति है। मुकुल के पास छह करोड़ 41 लाख और उनकी पत्नी के पास एक करोड़ 08 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। मुकुल के पास दस लाख 35 हजार और उनकी पत्नी के पास 20 लाख रुपये के जेवरात हैं। मुकुल के पास एक रायफल और एक रिवाल्वर भी है। मुकुल के पास 1,95 और उनकी पत्नी के पास डेढ़ लाख रुपये नकद है।

शाहनवाज के पास नौ करोड़ रुपये की संपत्ति
सपा प्रत्याशी सहारनपुर निवासी शाहनवाज खां 8,95,16,932 रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। इसका खुलासा शाहनवाज के नामांकन पत्र के साथ प्रस्तुत शपथपत्र में हुआ है। शाहनवाज के पास कुल एक करोड़ 45 लाख 58 हजार 569 और पत्नी के पास 92 हजार 954 रुपये की चल संपत्ति है। शाहनवाज के नाम 5 करोड़ 99 लाख 65 हजार 409 और उनकी पत्नी के नाम एक करोड़ 15 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। शाहनवाज के पास तीन लाख 80 हजार 700 और उनकी पत्नी के पास 18 हजार 300 रुपये नकद है उनके पास 16 लाख 80 हजार रुपये कीमत के 350 ग्राम जेवरात है। उनके पास एक रिवाल्वर भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed