{"_id":"6a1ce9dd46f3e366d00a592f","slug":"legislative-council-elections-bjp-wants-to-win-all-11-seats-these-big-leaders-including-the-state-president-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सभी 11 सीटें जीतना चाहती है भाजपा, शामिल हो सकते हैं शर्मा के गुट के प्रदेश अध्यक्ष सहित ये नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सभी 11 सीटें जीतना चाहती है भाजपा, शामिल हो सकते हैं शर्मा के गुट के प्रदेश अध्यक्ष सहित ये नेता
Mon, 01 Jun 2026 07:41 AM IST
रोहित मिश्र
अजीत बिसारिया, अमर उजाला लखनऊ
अजीत बिसारिया, अमर उजाला लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 01 Jun 2026 07:41 AM IST
सार
UP Legislative Council Elections: आने वाले महीनों में होने वाले यूपी विधान परिषद चुनाव में भाजपा सभी 11 सीटों में जीत दर्ज करना चाहती है। इसके लिए दूसरे संगठनों के बड़े नेता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
शर्मा गुट में हो सकती है बड़ी टूट।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा सितंबर-अक्तूबर में संभावित विधान परिषद की 11 सीटें जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही वजह है कि आगरा शिक्षक सीट से निर्दल चुनाव जीते आकाश अग्रवाल के भाजपा में शामिल होने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से निर्दल (शर्मा गुट) एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी का भी भाजपा में जाना तय है। वहीं, शर्मा गुट के ही नेता व पूर्व एमएलसी सुरेश त्रिपाठी के भी भाजपा में आने की चर्चा जोरों पर है। बताते हैं कि वे इस बार इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट से भाग्य आजमाना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
आकाश अग्रवाल ने वर्ष 2020 में आगरा शिक्षक सीट से निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीता था। जबकि, उनके सामने भाजपा और सपा, दोनों दलों के प्रत्याशी थे। सूत्र बताते हैं कि आकाश अग्रवाल की भाजपा नेताओं से इस संबंध में बात भी हो चुकी है। अगर आकाश को इसी साल होने वाले विधान परिषद की आगरा शिक्षक सीट से भाजपा से टिकट मिलने की गारंटी मिलती है तो वे भी भाजपा जॉइन करने के लिए तैयार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
दूसरी तरफ एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी के खिलाफ वर्ष 2020 में भाजपा ने अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा था। तब अघोषित रूप से उन्हें ही वहां भाजपा का समर्थन मिला था। बताते हैं कि इस बार भाजपा उन्हें तभी लड़ाएगी, जब वे पार्टी जॉइन करेंगे। यही वजह है कि ध्रुव त्रिपाठी का भाजपा में शामिल होना तय हो चुका है। सूत्रों की मानें तो पखवाड़े भर में उनकी आधिकारिक रूप में भाजपा में जॉइनिंग हो सकती है।
विज्ञापन
11 सदस्यों का दिसंबर में खत्म हो रहा कार्यकाल
बता दें, ध्रुव कुमार त्रिपाठी तीन बार के एमएलसी हैं। वहीं, तीन बार के एमएलसी सुरेश त्रिपाठी वर्ष 2023 में इलाहाबाद शिक्षक सीट से चुनाव हार गए थे। विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक खंड के 11 सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। इन सभी सीटों पर इसी वर्ष चुनाव होने हैं।