{"_id":"63b96f2e7c79b6293475f47c","slug":"legislative-council-election-sp-made-in-charge-for-gorakhpur-faizabad-section-graduate","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद खंड स्नातक चुनाव : सपा ने गोरखपुर- फैजाबाद खंड स्नातक के लिए बनाए प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान परिषद खंड स्नातक चुनाव : सपा ने गोरखपुर- फैजाबाद खंड स्नातक के लिए बनाए प्रभारी
Sat, 07 Jan 2023 06:40 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 07 Jan 2023 06:40 PM IST
सार
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा जारी सूची में गोरखपुर के प्रभारी पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी को, देवरिया के राम गोविंद चौधरी, महराजगंज के स्वामी प्रभार मौर्य एवं राजेश यादव, कुशीनगर के स्वामी प्रसाद मौर्य, फैजाबाद के लालजी वर्मा प्रभारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद खंड स्नातक चुनाव के लिए जिलेवार प्रभारी बनाने शुरू कर दिए हैं। गोरखपुर- फैजाबाद खंड के लिए 17 जिलों के प्रभारियों की घोषणा कर दी गई है। इसमें पूर्व मंत्री, विधायक और पूर्व विधायक शामिल हैं। सर्वाधिक पांच लोग गोंडा में लगाए गए हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य को दो जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा जारी सूची में गोरखपुर के प्रभारी पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी को, देवरिया के राम गोविंद चौधरी, महराजगंज के स्वामी प्रभार मौर्य एवं राजेश यादव, कुशीनगर के स्वामी प्रसाद मौर्य, फैजाबाद के लालजी वर्मा, अंबेडकर नगर के राममूर्ति वर्मा, सुत्लान केमो ताहिर और अनूप संडा, अमेठी के भगेलू राम, बस्ती के राम प्रसाद चौधरी, संत कबीरनगर के त्रिभुवन दत्त एवं संतोष यादव सनी, सिद्धार्थनगर के माता प्रसाद पांडेय, राजेंद्र चौधरी एवं लक्ष्मीकांत निषाद, गोंडा के ओंकार सिंह पटेल, योगेश प्रताप सिंह, बैजनाथ दुबे, सूरज सिंह एवं राजेश यादव, बलरामपुर के डा. एसपी यादव, श्रावस्ती की इंद्राणी वर्मा, बहराइच के मुकेश श्रीवास्तव, रमेश गौतम, आजमगढ़ के बलराम यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, रामआसरे विश्वकर्मा, मऊ के चंद्रदेव राम यादव प्रभारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन