फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Legislative Council by-election: Central leadership asked for two names from the members, the consensus was no

विधान परिषद उपचुनाव : केंद्रीय नेतृत्व ने सदस्यों से मांगे दो-दो नाम, कोर कमेटी में नहीं बनी सहमति

Mon, 25 Jul 2022 07:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 25 Jul 2022 07:54 PM IST
सार

स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सेंधवार, मानवेेंद्र सिंह, महेश श्रीवास्तव, रजनीकांत माहेश्वरी में से किन्हीं दो को मौका देना चाहते हैं।

विज्ञापन
Legislative Council by-election: Central leadership asked for two names from the members, the consensus was no
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधान परिषद की दो सीटों पर हो रहे उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के लिए कोर कमेटी के सदस्यों के बीच सहमति नहीं बनी है। अब राष्ट्रीय नेतृत्व ने कोर कमेटी के सभी सदस्यों से दो-दो दावेदारों के नाम मांगे है। कोर कमेटी सदस्यों से मिले नामों के बाद केंद्रीय नेतृत्व जातीय और क्षेत्रीय समीकरण के आधार पर उम्मीदवारों के नाम का निर्णय करेगा।

विज्ञापन


विधान परिषद में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन के निधन से खाली हुई है। वहीं परिषद के पूर्व सदस्य ठाकुर जयवीर सिंह के इस्तीफे से भी एक सीट खाली हुई है। परिषद की दो सीटों पर उप चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हुई है। 31 जुलाई तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे और 11 अगस्त को चुनाव होगा। विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या के आधार पर दोनों सीटों पर भाजपा की जीत तय है। यदि समाजवादी पार्टी ने उप चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारे तो दोनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध जीत जाएंगे।
विज्ञापन


आमतौर पर चुनाव या उप चुनाव में भाजपा कोर कमेटी में दावेदारों के नामों पर विचार कर एक पैनल प्रदेश से केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाता है। पैनल पर विचार के बाद केंद्रीय नेतृत्व उम्मीदवार घोषित करते हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम में इस बार कोर कमेटी के सदस्यों के बीच उप चुनाव में दावेदारों के नामों को लेकर सहमति नहीं है। सूत्रों के मुताबिक उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य और प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह की पैरवी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सेंधवार, मानवेेंद्र सिंह, महेश श्रीवास्तव, रजनीकांत माहेश्वरी में से किन्हीं दो को मौका देना चाहते हैं। प्रदेश प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत, पूर्व सांसद पूर्णिमा वर्मा, प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल भी मजबूत दावेदार है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल से दो-दो नामों का पैनल मांगा है। उन्हें सोमवार तक पैनल देने के लिए कहा गया था। उप चुनाव के बाद परिषद में भाजपा के सदस्यों की संख्या 73 से बढ़कर 75 हो जएगी। यह पहली बार होगा जब परिषद में भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिलेगा।


छह सीटों पर मनोनयन का भी इंतजार
विधान परिषद में मनोनीत कोटे की छह सीटें बीते दो महीने से खाली हैं। सरकार और भाजपा को मिलकर परिषद की मनोनीत सीटों के लिए नाम तय करने हैं। लेकिन आपसी सहमति नहीं बनने के कारण मनोनीत कोटे की सीटों भी कार्यकर्ताओं का मनोनयन नहीं हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed