{"_id":"ecdba4ee1ecd8a7baa3bc5a86815ccc9","slug":"leaving-the-car-run-into-the-jungle","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो छोड़कर जंगल में भागे संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो छोड़कर जंगल में भागे संदिग्ध
अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sun, 15 Sep 2013 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदेह के आधार पर पुलिस ने काले रंग की एक स्कार्पियो कार का पीछा किया। उसमें सवार संदिग्ध वाहन दून मार्ग पर छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले। पुलिस ने घंटों कॉबिंग की, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने कार को लावारिस में दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
शनिवार तड़के नटराज चौक पर हरिद्वार बाईपास मार्ग की ओर से आ रही एक काले रंग की स्कार्पियों कार को संदेह होने पर पुलिस ने रुकने का इशारा किया।
चालक घबरा गया
चालक घबरा गया और वाहन को तेज गति से दून मार्ग की ओर मोड़ दिया। पुलिस ने वाहन से कार का पीछा किया। बताया जा रहा है कि संदिग्ध अंधेरे का लाभ उठाकर काली मंदिर के समीप स्कार्पियों मार्ग किनारे छोड़कर जंगल में भाग गए। पुलिस ने घंटों तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक दीपक तिवारी ने बताया कि काले रंग की स्कार्पियों पर मुजफ्फरनगर, यूपी का रजिस्ट्रेशन नंबर है। संदिग्धों की छानबीन की जा रही है।
फिलहाल वाहन को लावारिस में दर्ज कर लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि संभवत: मौके से फरार संदिग्ध वाहन चोरी कर ला रहे हों।
जंगलात बैरियर तोड़ा
दून मार्ग स्थित वन रेंज कार्यालय के जंगलात बैरियर में ड्यूटी पर तैनात एक कर्मी ने बताया कि काले रंग की स्कार्पियो तेजी से जंगलात बैरियर तोड़ते हुए देहरादून की ओर भागी थी।
विज्ञापन