फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   learner dl

Lucknow News: अपर परिवहन आयुक्त ने फंसाया पेंच, लर्नर डीएल आवेदक परेशान

Sat, 22 Nov 2025 06:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 06:25 PM IST
विज्ञापन
learner dl

विज्ञापन
लापरवाही
परिवहन विभाग का मामला
आधार में पिता का नाम नहीं होने से डीएल बनवाने में दिक्कतें


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। आधार में पिता का नाम नहीं होने से लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस आवेदक परेशान घूम रहे हैं। उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए एनआईसी ने सॉफ्टवेयर में बदलाव कर लिए हैं। लेकिन अपर परिवहन आयुक्त(आईटी) सुनीता वर्मा ने मामला अटका दिया है। जिससे यह सुविधा लाइव नहीं हो पा रही है।
बीते सोमवार को अमर उजाला लखनऊ संस्करण में 'आधार से पिता का नाम हटा, पांच हजार लोगों के लर्नर डीएल अटके' खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। इसमें आधार कार्ड में पिता का नाम गायब होने से लर्नर डीएल बनवाने वालों की दिक्कतों को उजागर किया गया था। लर्नर डीएल बनवाने की प्रक्रिया ऑनलाइन है। इसके लिए आवेदकों को आरटीओ या एआरटीओ जाने की जरूरत नहीं होती। लेकिन गत अगस्त से यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया(यूआईडीएआई) यानी आधार की ओर से कार्ड में पिता व पति का नाम हटाने का निर्णय लिया था। इसके बाद प्रिंट हुए कार्डों में पिता, पति के नाम नहीं आ रहे, जिससे ऑनलाइन डीएल नहीं बन रहे हैं। साढ़े पांच हजार से अधिक आवेदक ऐसे हैं, जो परेशान घूम रहे हैं। लेकिन अफसर संजीदगी का परिचय नहीं दे रहे हैं। मामले को लेकर एनआईसी प्रशासन ने तत्परता दिखाई। डीएल एनआईसी सॉफ्टवेयर से ही बनते हैं। ऐसे में सिस्टम को अपग्रेड कर दिया गया है। जिसकी सूचना एडिशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, आईटी सुनीता वर्मा को दोबार मेल से भेजी जा चुकी है, लेकिन उनकी ओर से इसे लाइव करने को लेकर तत्परता नहीं दिखाई जा रही है।
विज्ञापन


दो बार भेजी मेल, नहीं दिया जवाब
एनआईसी के वरिष्ठ निदेशक पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि आधार कार्ड में पिता व पति का नाम नहीं होने से जो दिक्कतें आ रही हैं, उसे दूर करने के लिए सॉफ्टवेयर अपग्रेड कर दिया गया है। इस बाबत अपर परिवहन आयुक्त, आईटी सुनीता वर्मा को दो बार मेल भेजा गया है। लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब ही नहीं आया। परिवहन विभाग से अनुमति मिलने पर ही सुविधा को लाइव किया जाएगा। इस बाबत उनका कहना है कि व्यस्तता के चलते मेल का जवाब नहीं दे सकी हैं। जल्द ही इस ओर निर्णय लिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


और समस्याएं भी होंगी दूर
लर्नर डीएल व डीएल से संबंधित अन्य समस्याएं भी हैं, जिन्हें एनआईसी दूर करेगा। लर्नर डीएल के टेस्ट के दौरान बार-बार ब्लिंक करने से होने वाली दिक्कत दूर की जाएगी। लर्नर डीएल बनने पर स्मार्ट लॉक एप डाउनलोडिंग की बाध्यता खत्म की जा सकती है। फेस रिकग्निशन में परेशानियां व स्वास्थ्य प्रमाणपत्र अपलोडिंग बगैर डीएन बनने की दिक्कतें दूर की जाएंगी।


आवेदक मैनुअली भर सकेंगे पिता का नाम
एनआईसी के वरिष्ठ निदेशक पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि सॉफ्टवेयर में बदलाव किए गए हैं। इसके चलते अब आवेदक मैनुअली लर्नर डीएल आवेदन के दौरान पिता व पति का नाम भर सकेंगे। चूंकि आधार कार्ड की व्यवस्था में बदलाव नहीं होगा, ऐसे में सॉफ्टवेयर को अपग्रेड कर दिया गया है। लाइव होने पर सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed