फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Learned the skill, now it's time to show talent on stage

Lucknow News: हुनर सीखा, अब मंच पर प्रतिभा दिखाने की बारी

Tue, 24 Jun 2025 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Learned the skill, now it's time to show talent on stage
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी में अलग-अलग विधाओं के लिए चल रहीं कार्यशालाएं अब अपने अंतिम दौर में हैं। इन कार्यशालाओं में बच्चों और युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने प्रशिक्षण के लिए प्रवेश लिया था। अगले सप्ताह सभी कलाओं में प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों की प्रस्तुति होनी है। अब वे प्रस्तुतियों की तैयारी में जुट चुके हैं। एक और तीन जुलाई को संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे प्रेक्षागृह में प्रस्तुतियां होंगी।
विज्ञापन


संगीत नाटक अकादमी की ओर से परिसर में 27 मई से 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रस्तुतिपरक कार्यशालाओं की शुरुआत हुई थी। गायन, वादन, नृत्य और अभिनय सीखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी पहुंचे थे। इनमें बच्चों व युवाओं से ज्यादा प्रौढ़ और बुजुर्गों की संख्या थी। तकरीबन 250 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया था। कथक, शास्त्रीय व उप शास्त्रीय गायन के अलावा लोकगीत, तबला, नाटक, एंकरिंग, फोटोग्राफी और कठपुतली प्रशिक्षण के लिए में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संगीत निर्देशक केवल कुमार, गुलशन भारती, पवन तिवारी आदि गुरुओं के निर्देशन में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अकादमी के निदेशक डॉ. शोभित नाहर ने बताया कि ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के तहत संगीत से संबंधित विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों की प्रस्तुति एक जुलाई को होगी तो वहीं अभिनय के प्रशिक्षणार्थियों की प्रस्तुति तीन जुलाई को होना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed