फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   leaders on fifth phase fight

5वां चरण: इन दिग्गजों की किस्मत है दांव पर

Sun, 13 Apr 2014 08:26 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 13 Apr 2014 08:26 AM IST
विज्ञापन
leaders on fifth phase fight
16 वीं लोकसभा के पांचवे चरण का सियासी संग्राम सरयू व संगम के मैदान में लड़ा जाएगा जिससे कांग्रेस के युवराज और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के भाग्य का फैसला होगा।
विज्ञापन


वहीं गांधी परिवार के दूसरे युवराज, भाजपा महासचिव वरुण गांधी की सियासी तकदीर को भी यहीं से दिशा मिलेगी।

अमेठी में राहुल को चुनौती देने के लिए भाजपा ने टीवी सीरियल की बहू स्मृति ईरानी को उतारा है तो ‘आप’ के कुमार विश्वास काफी वक्त से अमेठी की खाक छान रहे हैं।
विज्ञापन


वरुण गांधी के सामने कांग्रेस ने सुल्तानपुर में वरुण के पिता संजय गांधी के खासमखास रहे सांसद संजय सिंह की पत्नी अमिता सिंह को उतार दिया है।

यहां पर है कड़ा मुकाबला

leaders on fifth phase fight

रामजन्म भूमि आंदोलन को लेकर दशकों से सुर्खियों में रहने वाली अयोध्या की फैजाबाद सीट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री उलझे हैं तो भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी की प्रतिष्ठा बेटे के साथ लग गई है।

खत्री को भाजपा के पूर्व मंत्री लल्लू सिंह चुनौती दे रहे हैं तो त्रिपाठी ने पूर्वांचल के क्षत्रप हरिशंकर तिवारी के बेटे व संतकबीरनगर से मौजूदा बसपा सांसद भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी के सामने अपने पुत्र शरद त्रिपाठी को टिकट दिलवाया है।

गोंडा से लगातार दूसरी बार भाग्य आजमा रहे कांग्रेस प्रत्याशी इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा को दो पूर्व सांसदों कीर्तिवर्धन सिंह व अकबर अहमद डंपी के साथ सपा विधायक नंदिता शुक्ला से चुनौती मिल रही है।

कीर्तिवर्धन सपा और बसपा होते हुए भाजपा में आए हैं तो डंपी बसपा के सहारे अल्पसंख्यक मतों को ध्रुवीकृत करने की कोशिश में हैं। पीस पार्टी ने यहां से मुस्लिम चेहरे मसूद आलम खां को उतारा है।

तीन मंत्रियों के भाग्य का फैसला

leaders on fifth phase fight

पांचवें चरण में जिन 15 सीटों पर चुनाव होने जा रहा है उसमें प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों का रसूख दांव पर लगा है।

अंबेडकरनगर सीट से सपा ने दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा को उतारा है तो बस्ती सीट से पशुधन मंत्री राजकिशोर सिंह के भाई बृज किशोर सिंह मैदान में हैं।

ये दोनों ही सीटें क्रमश: बसपा के राकेश पांडेय व अरविंद चौधरी के कब्जे में हैं। बस्ती सीट से भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हरीश द्विवेदी और बसपा विधायक राम प्रसाद चौधरी तगड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं।

तीसरे मंत्री माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह कैसरगंज से मैदान में हैं। कैसरगंज के निवर्तमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा सपा का टिकट लौटाने के बाद मुलायम सिंह ने पंडित को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन

दो बाहुबली आमने सामने

leaders on fifth phase fight

दिलचस्प लड़ाई नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटी श्रावस्ती सीट पर भी देखने को मिलेगी। यहां से दो दिग्गज बाहुबली रिजवान जहीर और अतीक अहमद आ डटे हैं।

अतीक को सपा ने इलाहाबाद से लाकर यहां का प्रत्याशी बनाया है तो जहीर बसपा से टिकट न मिलने के बाद पीस पार्टी से आ गए हैं।

भाजपा ने पूर्व मंत्री दद्दन मिश्र, तो बसपा ने पूर्व वित्त मंत्री लालजी वर्मा को उतारा है। यहां से कांग्रेस सांसद विनय कुमार पांडेय फिर मैदान में हैं।

प्रतापगढ़ की सीट पर कड़ा मुकाबला

leaders on fifth phase fight
यह देखना भी खासा दिलचस्प होगा कि प्रतापगढ़ की मौजूदा सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह को राजग के सहयोगी ‘अपना दल’ से मैदान में उतरे ठाकुर हरवंश कितनी तगड़ी चुनौती दे पाते हैं?

ठाकुर हरवंश क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष हैं। संगम की रेती में सियासत का रण भी खासा दिलचस्प होगा।

सपा के मौजूदा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह को इलाहाबाद में चुनौती देने के लिए भाजपा से पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्त और कांग्रेस से पूर्व मंत्री नंद गोपाल नंदी आ गए हैं। दोनों ही दलबदल कर मैदान में आए हैं।

क्रिकेटर कैफ के भाग्य का फैसला

leaders on fifth phase fight

क्रिकेट के मैदान से सियासत के मैदान में फूलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में किस्मत आजमा रहे क्रिकेटर मो. कैफ की सियासी किस्मत को मंजिल मिल पाती है या नहीं, इस पर भी लोगों की नजरें होंगी।

कौशांबी से सपा के मौजूदा सांसद शैलेंद्र कुमार फिर मैदान में हैं तो भदोही सीट से पूर्व मंत्री डा. राकेशधर त्रिपाठी बसपा प्रत्याशी के रूप में भाग्य आजमा रहे हैं।

खास बात है कि कैफ अभी भी खेल में सक्रिय हैं, वोट करते समय जनता इस बात को भी ध्यान में रखेगी कि वो जीत के बाद कितना वक्त क्षेत्र को दे पाएंगे।

भाजपा के पास खोने को कुछ नहीं

leaders on fifth phase fight

पांचवें चरण की जिन 15 सीटों पर चुनाव हो रहा है उनमें अकेले सात सीटें इस समय कांग्रेस के पास हैं। बसपा के पास पांच और सपा के पास तीन सीटें हैं।

भाजपा के पास एक भी सीट नहीं है। इस चरण में उसे कुछ भी नहीं खोना है। भाजपा ने ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने के लिए अपने तरकश के सारे तीर चला दिए हैं।

न सिर्फ राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी, टीवी कलाकार स्मृति ईरानी को बाहर से लाकर यहां आजमाया है बल्कि दूसरे दलों के दिग्गज चेहरों को अपने पाले में लाकर मुख्य लड़ाई में खड़ा करने की रणनीति आजमाई है।

गोंडा, कैसरगंज, इलाहाबाद में दूसरे दल से आए पूर्व सांसदों को अपने कैडर पर वरीयता दी है।

यहां बसपा ने उतारे नये चेहरे

leaders on fifth phase fight

इस बार बस्ती के मौजूदा सांसद अरविंद चौधरी और भदोही के सांसद गोरखनाथ पांडेय मैदान में नहीं हैं। ये दोनों ही सीटें बसपा के कब्जे में हैं।


बसपा ने दोनों प्रत्याशियों का टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दिया है।

अरविंद के स्थान पर उनके चाचा विधायक राम प्रसाद चौधरी को टिकट मिला है तो पांडेय की जगह पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी आ गए हैं।

15 वीं लोकसभा में ये जीते

leaders on fifth phase fight

अमेठी-राहुल गांधी-कांग्रेस
सुल्तानपुर-डा.संजय सिंह-कांग्रेस

प्रतापगढ़-राजकुमारी रत्ना सिंहा-कांग्रेस
कौशांबी (अ.जा.)-शैलेंद्र कुमार-सपा

फूलपुर-कपिल मुनि करवरिया-बसपा
इलाहाबाद-कुंवर रेवती रमण सिंह-सपा

फैजाबाद-डा. निर्मल खत्री-कांग्रेस
अंबेडकरनगर-राकेश पांडेय-बसपा

यहां भी जीत से दूर रही भाजपा

leaders on fifth phase fight
बहराइच-कमल किशोर कमांडो-कांग्रेस
कैसरगंज-बृजभूषण शरण सिंह-सपा

श्रावस्ती-विनय कुमार पांडेय-कांग्रेस
गोंडा-बेनी प्रसाद वर्मा-कांग्रेस

बस्ती-अरविंद कुमार चौधरी-बसपा
संतकबीरनगर-भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी-बसपा

भदोही-गोरखनाथ पांडेय-बसपा
कुल सीटें-15, कांग्रेस-07, बसपा-05, सपा-03, भाजपा-00

ये दिग्गज हैं इन सीटों पर

leaders on fifth phase fight

अमेठी
कांग्रेस-राहुल गांधी (सांसद)
भाजपा-स्मृति ईरानी (छोटे पर्दे की बहू)
आप-कुमार विश्वास (कवि)
बसपा-डा. धर्मेंद्र प्रताप सिंह

सुल्तानपुर
भाजपा-वरुण गांधी (राष्ट्रीय महासचिव)
कांग्रेस-अमिता सिंह (सांसद संजय सिंह की पत्नी)
सपा-शकील अहमद खान
बसपा-पवन पांडेय

ये सीटें भी हैं चर्चा में

leaders on fifth phase fight

प्रतापगढ़
कांग्रेस-राजकुमारी रत्ना सिंह (सांसद)
अपना दल (राजग)-ठाकुर हरवंश
सपा-प्रमोद पटेल
बसपा-आसिफ निजामुद्दीन सिद्दीकी
आप-अशोक कुमार शुक्ला

कौशांबी (अ.जा.)
सपा-शैलेंद्र कुमार (सांसद)
कांग्रेस-महेंद्र गौतम
भाजपा-विनोद सोनकर
बसपा-सुरेश पासी
आप-डा. शीतला प्रसाद

यहां से क्रिकेटर कैफ हैं मैदान में

leaders on fifth phase fight
फूलपुर
बसपा-कपिल मुनि करवरिया (सांसद)
कांग्रेस-मो. कैफ (क्रिकेटर)
भाजपा-केशव मौर्या
सपा-धर्मराज सिंह पटेल
आप-शिमला श्री

इलाहाबाद
सपा-कुंवर रेवती रमण सिंह (सांसद)
कांग्रेस-नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ (पूर्व मंत्री)
भाजपा-श्यामाचरण गुप्त (पूर्व सांसद)
बसपा-केशरी देवी पटेल

बदल सकता है इन सीटों पर परिणाम

leaders on fifth phase fight
फैजाबाद
कांग्रेस-निर्मल खत्री (सांसद)
भाजपा-लल्लू सिंह (पूर्व मंत्री)
सपा-मित्रसेन यादव (पूर्व सांसद)
बसपा-जितेंद्र सिंह बब्लू

अंबेडकरनगर
बसपा-राकेश पांडेय (सांसद)
सपा-राममूर्ति वर्मा (मंत्री)
कांग्रेस-अशोक सिंह
भाजपा-हरीओम पांडेय
आप-कर्मवीर चक्रवर्ती

श्रावस्ती और बहराइच में ये प्रत्याशी

leaders on fifth phase fight
बहराइच (अ.जा.)
कांग्रेस-कमल किशोर कमांडो (सांसद)
भाजपा-सावित्री बाई फुले (विधायक)
सपा-शब्बीर अहमद बाल्मीकि (विधायक)
बसपा-डा. विजय कुमार (विधायक)

श्रावस्ती
कांग्रेस-विनय कुमार पांडेय (सांसद)
भाजपा-दद्दन मिश्र (पूर्व मंत्री)
सपा-अतीक अहमद (पूर्व सांसद)
बसपा-लालजी वर्मा (पूर्व मंत्री)
पीस पार्टी-रिजवान जहीर (पूर्व सांसद)

गोंडा से बेनी का दावा है मजबूत

leaders on fifth phase fight
गोंडा
कांग्रेस-बेनी प्रसाद वर्मा (सांसद)
भाजपा-कीर्तिवर्धन सिंह (पूर्व सांसद)
सपा-नंदिता शुक्ला (विधायक)
बसपा-अकबर अहमद डंपी (पूर्व सांसद)
पीस पार्टी-मसूद आलम खां

कैसरगंज-भाजपा-बृजभूषण शरण सिंह (निवर्तमान सांसद)
सपा-विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह (राज्यमंत्री)
बसपा-केके ओझा (विधायक)
कांग्रेस-मुकेश श्रीवास्तव (विधायक)

बस्ती और संतकबीर नगर से ये प्रत्याशी

leaders on fifth phase fight
बस्ती
बसपा-राम प्रसाद चौधरी (विधायक)
कांग्रेस-संजय जायसवाल
भाजपा-हरीश द्विवेदी (भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष)
सपा-बृज किशोर सिंह (पशुधन मंत्री राजकिशोर सिंह के भाई)

संतकबीरनगर
बसपा-भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी (सांसद)
भाजपा-शरद त्रिपाठी (भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी के पुत्र)
सपा-भालचंद यादव (पूर्व सांसद)
कांग्रेस-रोहित पांडेय
आप-आफताब आलम खान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed