फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA's negligence in the stalled beautification work of Lokbandhu Square

Lucknow News: लोकबंधु चौराहे के अटके सुंदरीकरण कार्य में एलडीए की भी लापरवाही

Mon, 03 Nov 2025 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
LDA's negligence in the stalled beautification work of Lokbandhu Square
लोकबंधु चौराहा।
लखनऊ। लोकबंधु चौराहे के सुंदरीकरण के काम में कोताही बरतने के पीछे एलडीए के अफसर भी जिम्मेदार हैं। एलडीए ने पीडब्ल्यूडी से एनओसी के लिए पैरवी तक नहीं की, लिहाजा काम अटका रहा।
विज्ञापन

बिजली विभाग के एक्सईएन नीरज कुमार ने एलडीए में सिविल इकाई के एक्सईएन अजीत कुमार और सहायक अभियंता गौरव कुमार से पीडब्ल्यूडी को खोदाई की परमिशन के सिलसिले में लिखे गए पत्र को साझा किया था। इस सिलसिले में नीरज और अजीत के बीच बातचीत भी हुई थी, मगर एलडीए के इंजीनियरों ने पीडब्ल्यूडी से खोदाई की एनओसी देने की पैरवी नहीं की। इनकी लापरवाही के कारण लोकबंधु चौराहा बदहाल बना हुआ है।
विज्ञापन

15 जुलाई को लिखा था पहला पत्र
रविवार को नीरज कुमार ने बताया कि खोदाई की एनओसी के लिए पहला पत्र 15 जुलाई को लिखा गया था। पीडब्ल्यूडी ने 30 सितंबर को जब पाबंदी की बात कही तो सितंबर में ही एलडीए के एक्सईएन अजीत कुमार से एनओसी पर बातचीत की गई। नीरज का कहना कि एलडीए एक्सईएन ने आश्वासन दिया था कि वह पीडब्ल्यूडी से एनओसी देने के लिए बात करेंगे। अगर उसी वक्त एनओसी मिल जाती तो अब तक काम पूरा हो चुका होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरों से करानी होगी खोदाई

बिजली विभाग के एक्सईएन ने बताया कि लोकबंधु अस्पताल चौराहे के पास नेटवर्क को शिफ्ट करने के लिए जेसीबी के बजाय मजदूरों से खोदाई करानी होगी। पीडब्ल्यूडी चाहता तो एलडीए के सुंदरीकरण कार्य के लिए खोदाई के लिए एनओसी दे सकता था, लेकिन उसके इंजीनियरों ने मौका मुआयना तक नहीं किया।
आज से शिफ्ट होगा बिजली नेटवर्क

अमौसी जोन के मुख्य अभियंता महफूज आलम के मुताबिक, चौराहे के सुुंदरीकरण में बाधक बने बिजली नेटवर्क को सोमवार से शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू होगी। दूसरी लाइन बिछाने का कार्य मैनुअल होगा। दो दिन में पीडब्ल्यूडी ने एनओसी देने का भरोसा दिया है।


Iबिजली विभाग को लेनी थी एनओसीI
Iलोकबंधु चौराहे पर सुंदरीकरण के लिए बिजली नेटवर्क शिफ्ट करने के लिए उसी विभाग को एनओसी लेने की जिम्मेदारी थी। हालांकि, मुझे जिम्मेदारी संभाले छह माह ही हुए। मेरी बिजली विभाग के एक्सईएन से कोई बातचीत नहीं हुई। I
I- विनीत कुमार, सहायक अभियंता, एलडीएI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article