फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA's IT City plan will be launched by January 20

Lucknow News: बीस जनवरी तक लाॅन्च होगी एलडीए की आईटी सिटी योजना

Fri, 02 Jan 2026 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
LDA's IT City plan will be launched by January 20
लखनऊ। सुल्तानपुर रोड पर विकसित की जा रही एलडीए की आईटी सिटी योजना 20 जनवरी तक लाॅन्च हो जाएगी। योजना में करीब 10 हजार भूखंड विकसित किए जा रहे हैं। पहले भूखंड उन लोगों को आवंटित किए जाएंगे जिन्होंने योजना के लिए निशुल्क जमीन दी है। इसके बाद मार्च तक सभी के लिए पंजीकरण खोला जाएगा। इस योजना में करीब एक लाख लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

आईटी सिटी योजना सुल्तानपुर रोड व किसान पथ से सीधे जुड़ती है जो करीब 2660 एकड़ में विकसित की जा रही है। यहां पर 72 से 200 वर्ग मीटर तक के भूखंड काटे जा रहे हैं। जमीन लैंड पूलिंग के जरिये जुटाई जा रही है। जमीन देने वाले को एलडीए 25 प्रतिशत विकसित जमीन देगा। इससे जमीन देने वालों काे अधिग्रहण के एवज में मिलने वाले मुआवजे की तुलना में कई गुना ज्यादा फायदा है। योजना में लगभग 400 एकड़ औद्योगिक व 200 एकड़ जमीन व्यावसायिक गतिविधियों के लिए आरक्षित रहेगी। योजना में बक्कास, सोनई कंजेहरा, सिकंदरपुर अमोलिया, सिद्धपुरा, परेहटा, पहाड़ नगर टिकरिया, रकीबाबाद, मोहारी खुर्द, मोहारी कला, खुजौली और भटवारा गांव की जमीन शामिल है।
विज्ञापन

..........

योजना में ये भी होगा खास
- 200 एकड़ हरित पट्टी के बड़े भू-भाग में गोल्फ सिटी बनाई जाएगी।
- 15 एकड़ क्षेत्रफल में फैली वाटर बॉडी योजना पर्यावरण के अनुकूल होगी।
- योजना को किसान पथ से लिंक करने के लिए दो किमी लंबा संपर्क मार्ग बनेगा।



.........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed