Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA will tighten the noose on those who dig basements carelessly.

Lucknow News: लापरवाही से बेसमेंट खोदने वालों पर एलडीए कसेगा शिकंजा

Wed, 06 May 2026 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
LDA will tighten the noose on those who dig basements carelessly.
एलडीए।
लखनऊ। गोमतीनगर के विभूतिखंड में बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन बिल्डिंग में बेसमेंट की खोदाई के दौरान मिट्टी में दबकर श्रमिक की मौत होने के बाद अब एलडीए के इंजीनियर जागे हैं। अब उन लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा, जो बिना सुरक्षा उपाय लापरवाही से बेसमेंट की खोदाई कर रहे हैं। इसके लिए संपत्ति विभाग व मानचित्र सेल से उन लोगों का ब्योरा भी लिया जाएगा, जिन्होंने बेसमेंट निर्माण के लिए मानचित्र पास कराया है।
विज्ञापन

एलडीए के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी की ओर से इस बाबत आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि शहर में कई जगह बेसमेंट निर्माण के लिए भवन स्वामियों की ओर से खोदाई की जा रही है, जिस कारण अगल-बगल के भवनों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा है। इसकी शिकायतें भी प्राप्त होती रहती हैं।
विज्ञापन

इन दिनों बारिश से होने वाले जलभराव के कारण किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की आशंका रहती है। ऐसे में इलाकों का निरीक्षण किया जाए और जहां भी बिना सुरक्षा मानकों के बेसमेंट खोदाई होता मिले, तो निर्माणकर्ता को नोटिस जारी कर सुरक्षा के मानक पूरे कराएं। साथ ही पुलिस को भी पत्र भेजें। आदेश में यह भी कहा गया है कि पूर्व में 17 अप्रैल को भी इस संबंध में आदेश जारी किया गया था। ऐसे में किसी तरह की लापरवाही न की जाए। यदि लापरवाही मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट एलडीए वीसी को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास की सुरक्षा का रखें ध्यान
जहां भी बेसमेंट की खोदाई हो रही है, वहां इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए कि आसपास की संपत्ति को कोई नुकसान न हो। यदि बगल की संपत्ति को खतरा हो तो खोदाई बंद कराई जाए। यदि खोदाई के दौरान लापरवाही मिले तो वहां पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम कराए जाएं।

अलीगंज इलाके में कई जगह हो रही खोदाई
बेसमेंट खोदाई सुरक्षा मानकों के तहत हो, इसको लेकर एलडीए ने आदेश तो जारी कर दिया है, मगर शहर के कई इलाकों में बिना सुरक्षा उपाय किए ही खोदाई की जा रही है। अलीगंज सेक्टर-जे में मेन रोड और चंद्रलोक कॉलोनी में इन दिनों कई जगह बेसमेंट खोदे जा रहे हैं। यहां व्यावसायिक काॅम्प्लेक्स बनने हैं, जबकि यह आवासीय भूखंड हैं। इन पर रोक नहीं लगाई जा रही है। इसके पीछे एलडीए इंजीनियरों की मिलीभगत बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed