फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lda will give money for png connection

आवंटी नहीं पीएनजी कनेक्शन का पैसा लखनऊ विकास प्राधिकरण देगा

Tue, 21 Sep 2021 01:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Lda will give money for png connection
एलडीए के अपार्टमेंटों में भी आवंटियों को पीएनजी कनेक्शन के लिए पैसा ग्रीन गैस लिमिटेड (जीजीएल) को नहीं देना होगा। यह भुगतान आवंटियों से पूर्व में ही एलडीए ले चुका है।
विज्ञापन

ऐसे में जीजीएल को मांग पत्र देने के लिए एलडीए वीसी ने कहा है, जिससे प्राधिकरण द्वारा यह भुगतान किया जा सके। वहीं, एलडीए अपनी योजनाओं में सीएनजी की मांग को पूरा करने और नए पंप खोलने के जीजीएल को जमीन देगा।
विज्ञापन

सोमवार को वीसी अक्षय त्रिपाठी ने जीजीएल के अधिकारियों संग बैठक की। इसमें पीएनजी कनेक्शन में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए वार्ता हुई।
वीसी का कहना है कि जिन आवंटियों ने प्राधिकरण को गैस कनेक्शन के लिए भुगतान किया है। उनको कनेक्शन मिलने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
जीजीएल के अधिकारियों से भी कहा गया है कि ऐसे आवंटियों से कोई भुगतान न लिया जाए। खासतौर पर गोमतीनगर विस्तार के अपार्टमेंटों के हजारों आवंटियों को इससे राहत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीजीएल के अधिकारियों ने सीएनजी पंप के लिए भूखंडों की जरूरत बताई। वीसी ने जीजीएल के अधिकारियों से कहा कि वे सीएनजी पंप के लिए जरूरी भूखंड के साइज बताएं।
उनके जरूरत के आधार पर भूखंड नियोजित कर दिए जाएंगे। एलडीए क्षेत्र में कितने ऐसे भूखंड की जरूरत होगी? यह भी कंपनी बता दे। इससे भूखंड नियोजित करने में आसानी होगी।

अमर उजाला के वेबिनार में उठा मुद्दा
पीएनजी कनेक्शन नहीं मिल पाने की दिक्कत अमर उजाला के तीन सितंबर को हुए वेबिनार में आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों ने उठाई थी। वेबिनार में पीएनजी कनेक्शन की दिक्कत का प्राथमिकता पर समाधान करने की बात कही थी। इसके तुरंत बाद एलडीए वीसी ने जीजीएल के साथ बैठक बुलाए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। सोमवार को आयोजित बैठक में समाधान निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed