{"_id":"6830d71d4236cb3b970338ec","slug":"lda-will-beautify-the-auditoriums-of-indira-gandhi-pratishthan-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1217847-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सभागारों को संवारेगा एलडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सभागारों को संवारेगा एलडीए
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सभागारों को 15 करोड़ रुपये खर्च कर संवारेगा। इनके करीब 20 वर्ष पुराने इंटीरियर को सुंदर बनाया जाएगा। बिजली, साउंड सिस्टम, सीट और वॉल पेंटिंग का काम होगा।
ज्यूपिटर सभागार से इसकी शुरुआत हुई है, जो तीन महीने तक चलेगा। इस दौरान इस सभागार में बुकिंग बंद रहेगी। बाकी सभागारों में आयोजन होंगे।
एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि पहले चरण में चार में से तीन सभागार में काम कराया जाएगा। प्रतिष्ठान में मरकरी, मार्स और ज्यूपिटर तीन बड़े सभागार हैं। इसके अलावा अर्थ ब्लॉक में दूसरी मंजिल पर एक सभागार व पहली मंजिल पर मीटिंग हॉल है।