{"_id":"61006b6e8ebc3e85955a895b","slug":"lda-will-be-active-on-social-media-lucknow-news-lko588780010","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर बढ़ाएंगे सक्रियता, रोज सुनेंगे शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर बढ़ाएंगे सक्रियता, रोज सुनेंगे शिकायतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलडीए सोशल मीडिया पर अपनी पहुंच बढ़ाएगा। वीसी अक्षय त्रिपाठी ने पहले ही दिन एलडीए की योजनाओं और जरूरी सूचनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए इसका व्यापक उपयोग करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतों की नियमित सुनवाई होगी। खुद वीसी भी सुबह 10 बजे से आवंटियों व अन्य लोगों की शिकायतें सुनेंगे और उनका निस्तारण प्राथमिकता पर होगा।
वीसी का कहना है कि आज के समय में सोशल मीडिया का महत्व काफी बढ़ गया है। एलडीए इसका उपयोग सकारात्मक रूप से करेगा। एलडीए की मीडिया टीम को इसके लिए तैयारी करने के निर्देश भी दिए गए हैं। वीसी के अलावा दूसरे अधिकारी भी कार्यालयों में मौजूद रहेंगे ताकि सुबह के समय 10 बजे से शिकायतों के निस्तारण और सुनवाई पर काम हो सके। वीसी जांचों को बेवजह लंबित नहीं रखने का संकेत भी दिया।
दिनभर चला मुलाकातों का दौर
वीसी के कार्यालय में पहले दिन मुलाकातों का दौर दिनभर चलता रहा। कर्मचारी नेता और अधिकारी भी स्वागत करने के लिए पहुंचते रहे। यूपी विकास प्राधिकरण संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने मुलाकात कर उनका स्वागत किया। वहीं एलडीए विकास प्राधिकरण संघ के अध्यक्ष एसपी सिंह और महामंत्री दिनेश शुक्ला ने भी वीसी से मुलाकात कर एलडीए के कामकाज पर चर्चा की।