{"_id":"5708c11e4f1c1b0609c810cd","slug":"lda-vc-cancels-bank-contract","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैकफुट पर एलडीए वीसी, बंगले में नहीं खुलेगा बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैकफुट पर एलडीए वीसी, बंगले में नहीं खुलेगा बैंक
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Sat, 09 Apr 2016 02:23 PM IST
विज्ञापन
बंगले में अब नहीं खुलेगा बैंक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलडीए उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह के विश्वासखंड स्थित बंगले में अब निजी बैंक नहीं खुलेगा। बंगले में अवैध निर्माण के आरोप और धरना-प्रदर्शन के बाद वीसी बैकफुट पर आ गए।
विज्ञापन
बैंक के साथ हुए करार को उनकी पत्नी ने निरस्त कर दिया। शुक्रवार को निर्माण कार्य बंद करने के साथ ही बैंक का बोर्ड भी हटा दिया गया। करार निरस्त किए जाने के साथ ही वीसी के नियमों के दायरे में रह कर बैंक खुलवाने के दावे की भी हवा निकल गई।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि सरकार इस मामले में वीसी सिंह पर कार्रवाई के मूड में थी, इसीलिए उन्हें बैकफुट पर आना पड़ा है। एलडीए उपाध्यक्ष के विश्वासखंड स्थित बंगले में आइसीआईसीआई बैंक की ब्रांच खोलने की तैयारी थी।
विज्ञापन
वहां बृहस्पतिवार तक काम चल रहा था। सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने वीसी पर अपने ही घर में अवैध निर्माण कराने का आरोप लगाया, तो हंगामा मच गया था। आम आदमी पार्टी ने तो बृहस्पतिवार को इस मामले में वीसी के घर के बाहर प्रदर्शन किया था।
जबकि, उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह का दावा था कि रिहायशी इलाके में व्यवसाय के नियम को शासन ने पास कर दिया है और उसी के तहत उन्होंने अपने घर में बैंक की शाखा खोली है।