फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lda to take normal interest for some flats

एलडीए इन फ्लैट्स के खरीदार से लेगा सामान्य ब्याज दर, नहीं देना होगा जुर्माना

Thu, 02 Aug 2018 04:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 02 Aug 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
lda to take normal interest for some flats
डेमो

एलडीए के एक साल से अधिक देरी वाली परियोजनाओं में अब दोहरी मार आवंटियों पर नहीं होगी। ऐसे अपार्टमेंट में फ्लैट खरीदने पर आवंटियों की अगर किस्त जमा करने में देरी होती है, तो एलडीए उनसे जुर्माना नहीं लेगा।

विज्ञापन


साथ ही सामान्य ब्याज दर ली जाएगी।इससे सीधे तौर पर आवंटी को चार प्रतिशत ब्याज दर का लाभ मिलेगा। वीसी प्रभु एन सिंह ने वित्त विभाग को इस पर प्रस्ताव बनाने के लिए कहा था। वीसी का कहना है कि जब एलडीए की तरफ से आवंटी को समय पर कब्जा नहीं दिया जा रहा, तो उन पर आर्थिक दंड भी गलत है।
विज्ञापन


वित्त विभाग ने इसके लिए एक प्रस्ताव वीसी को सौंपा। वित्त नियंत्रक राजीव कुमार सिंह का कहना है कि अभी किस्त में देरी होने पर एलडीए 15 प्रतिशत चक्रवृद्धि ब्याज के साथ आर्थिक दंड लगाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे संपत्ति की कीमत कई बार डेढ़ गुना तक बढ़ जाती है। अब यह तय किया गया है कि अगर एक साल से अधिक समय प्रोजेक्ट लेट होता है। ऐसे में एलडीए सामान्य ब्याज दर 11 प्रतिशत ही बकाया किस्तों पर लेगा।
 

इन प्रोजेक्ट में मिलेगी आवंटियों को राहत
पारिजात अपार्टमेंट, सृष्टि अपार्टमेंट, स्मृति अपार्टमेंट, सरगम अपार्टमेंट, सोपान एंक्लेव।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed