{"_id":"6ae3ab184e7ec23930092026","slug":"lda-to-sell-vacant-flats-in-incomplete-apartment-complexes-lucknow-news-c-13-lko1096-1988410-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अधूरे अपार्टमेंटों के खाली फ्लैट बेचेगा एलडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अधूरे अपार्टमेंटों के खाली फ्लैट बेचेगा एलडीए
विज्ञापन
लखनऊ। चौक की कंचन मार्केट के पीछे 25 वर्षों से अधूरे पड़े अपार्टमेंटों के आवंटियों को अब एलडीए राहत देगा। प्राधिकरण से लाइसेंस पर जमीन लेकर अपार्टमेंट बनाने के बाद डिफाल्टर हुए निजी बिल्डरों के अधूरे काम एलडीए पूरे कराएगा। आवंटियों के फ्लैटों की रजिस्ट्री कर उन्हें फ्री होल्ड किया जाएगा। साथ ही खाली फ्लैटों को आवंटित किया जाएगा। इससे संबंधित प्रस्ताव दो नवंबर की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
एलडीए ने करीब 25 साल पहले एल्डिको और ऑरिफ सहित चार बिल्डरों को आवासीय योजना विकसित करने के लिए जमीन दी थी। एलडीए के साथ हुए अनुबंध के मुताबिक बिल्डरों को फ्लैट बनाकर बेचना था। इससे मिली रकम से जमीन की कीमत एलडीए को चुकानी थी। बिल्डरों ने तीन अपार्टमेंट बनाकर फ्लैट बेचे मगर एलडीए में पूरा पैसा नहीं जमा किया। इसके साथ ही अपार्टमेंटों के काम भी पूरे नहीं किए। इस कारण काफी फ्लैटों की रजिस्ट्री अब तक फंसी है। इससे परेशान आवंटी एलडीए से समस्या दूर कराने की लगातार मांग कर रहे थे। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद बिल्डरों को अनुबंध निरस्त करने का नोटिस जारी किया जाएगा। जिन आवंटियों ने पैसा नहीं अदा किया होगा उनसे एलडीए वसूली करेगा। इसी आधार पर रजिस्ट्री की जाएगी।
..................
कैलाश कुंज, अलीगंज के पुराने कॉम्प्लेक्स भी बनेंगे
एलडीए वीसी ने बताया कि अयोध्या रोड पर कैलाश कुंज कॉम्प्लेक्स को शासन की पुनर्विकास नीति के तहत फिर से बनाया जाएगा। केंद्र सरकार की अर्बन चैलेंज फंड योजना में बजट मंजूर हो गया है। इसी तरह अलीगंज कॉम्प्लेक्स को भी मंजूरी मिल गई है। टेंडर पास होने के बाद दोनों योजनाओं पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -
दिसंबर में शुरू हो जाएगा फैजुल्लागंज बंधे का काम
एलडीए सचिव सुशील प्रताप सिंह ने फैजुल्लागंज में बाढ़ रोकने के लिए बंधा बनाने की बात कही। पक्का पुल से आईआईएम चौराहा तक करीब साढ़े पांच किलोमीटर लंबा बंधा बनाने की परियोजना को शासन से मंजूरी मिल गई है। इसका टेंडर जारी किया जा रहा है और दिसंबर तक काम शुरू होने की उम्मीद है। इस बंधे से एलडीए की प्रबंध नगर योजना को भी लाभ मिलेगा।