फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lda to launch very affordable flat scheme in lucknow

जल्द मिलेंगे हजारों अफोर्डेबल फ्लैट्स, पढ़ें Good News

Sat, 02 Jan 2016 03:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 02 Jan 2016 03:12 PM IST
विज्ञापन
lda to launch very affordable flat scheme in lucknow

एलडीए इस साल साल पांच हजार फ्लैटों के लिए पंजीकरण खोलेगा। हरदोई रोड, मोहान रोड और प्रबंध नगर में यह फ्लैट बनाए जाएंगे।  इसमें 50 फीसदी एफोर्डेबल-गरीब आवास और 50 फीसदी उच्च वर्ग के लिए घर होंगे।

विज्ञापन

 
प्राधिकरण का दावा है कि सब कुछ योजना के अनुसार हुआ इस साल लोगों को और अधिक फ्लैट मिल सकते हैं। इसके अलावा पिछले साल देवपुर पारा के पांच हजार फ्लैटों का लॉटरी से आवंटन इसी माह कर दिया जाएगा। 26 जनवरी तक यह आवंटन हो जाएगा।
विज्ञापन


प्राधिकरण के अधिकारियों की नये साल पर ली गई बैठक में यह घोषणा उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह ने की। उन्होंने बताया कि राजधानी में प्रत्येक वर्ष एक लाख आवास और करीब 20 से 25 हजार कॉमर्शियल संपत्तियों की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन्हें निजी क्षेत्र, एलडीए और आवास विकास परिषद मिल कर पूरा करते हैं। इसलिए एलडीए अब अधिक से अधिक आवासीय सुविधाएं देने की कोशिश करेगा। पिछले वर्ष करीब 2500 फ्लैटों का निर्माण किया गया है। इस साल पांच हजार फ्लैटों का निर्माण किया जाएगा।

यहां होंगे एफोर्डेबल और गरीब आवास

lda to launch very affordable flat scheme in lucknow

एलडीए ने स्पष्ट किया है कि बसंतकुंज, मोहान रोड और प्रबंध नगर में जिन फ्लैटों का निर्माण होगा उनमें 50 फीसदी एफोर्डेबल होंगे।

इसमें गरीब आवास और एफोर्डेबल दोनों तरह के फ्लैटों का निर्माण किया जाना है। बाकी 50 फीसदी भवन उच्च आय वर्ग के लिए होंगे।

देवपुर पारा स्कीम में 6000 फ्लैटों का पंजीकरण प्राधिकरण ने किया है। इनमें पांच हजार आवेदन आए हैं। छह हजार में से तीन हजार आवेदन गरीब आवासों के लिए हैं।

इनमें 4500 आवेदन आए हैं। छह महीने हुए पंजीकरण को मगर अब तक लॉटरी नहीं की गई। उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को आदेश दिया कि हर हाल में 26 जनवरी तक देवपुर पारा के फ्लैटों की लॉटरी कर के आवंटन कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed