फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA to grant possession to PM Awas beneficiaries upon 25% payment

Lucknow News: पीएम आवास के लाभार्थियों को एलडीए देगा 25 प्रतिशत भुगतान पर कब्जा

Wed, 17 Jun 2026 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
LDA to grant possession to PM Awas beneficiaries upon 25% payment
लखनऊ। एलडीए प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को महज 25 प्रतिशत भुगतान पर फ्लैट का कब्जा प्रदान करेगा। इसके लिए एलडीए में तीन का विशेष शिविर 30 जून से 2 जुलाई तक लगेगा। इस संबंध में एलडीए वीसी ने आदेश भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन


एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को भवन के मूल्य की 25 प्रतिशत धनराशि जमा कराने पर भौतिक कब्जा दिए जाने का प्रस्ताव बोर्ड से पास है। अब आवंटियों को इसका लाभ देने के लिए एलडीए कार्यालय के समिति हॉल में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी आवंटी आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


प्रथमेश कुमार ने बताया कि जुलाई 2025 एवं फरवरी 2026 में हुई लॉटरी में 1822 लोगों को बसंतकुंज योजना के सेक्टर-आई में प्रधानमंत्री आवास आवंटित किए गए हैं। हाल ही में इन आवंटियों को आवंटन पत्र जारी किए गए हैं। इन आवंटियों को भी 25 प्रतिशत भुगतान पर भवन का भौतिक कब्जा प्राप्त करने का विकल्प दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरनी होगी 5428 रुपये प्रतिमाह किस्त
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को भवन की कुल धनराशि 479550 रुपये देनी होती है। इसकी 25 प्रतिशत धनराशि जमा कराने पर आवंटी के साथ रजिस्टर्ड एग्रीमेंट करके भवन का भौतिक कब्जा प्रदान कर दिया जाएगा। इसमें आवंटी को जीएसटी, अनुरक्षण शुल्क, कॉर्पस फंड समेत अन्य शुल्क भी देने होंगे। शेष धनराशि का भुगतान सात वर्ष की 84 आसान किस्तों में करना होगा जिसकी किस्त लगभग 5428 रुपये प्रतिमाह आएगी।

पेपर मिल की संपत्तियों को फ्री होल्ड करने को शिविर आज व कल
एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि किराये की संपत्तियों का निबंधन, फ्री होल्ड एवं नामांतरण किया जा रहा है। इस प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से प्राधिकरण भवन में विशेष शिविर का आयोजन 17 व 18 जून को किया जा रहा है। ऐसे किरायेदार, जिन्होंने अभी तक अपने पक्ष में संपत्ति क्रय नहीं की है, वह प्राधिकरण भवन स्थित यूको बैंक से रेंट की विक्रय पुस्तिका खरीदकर नियमानुसार आवेदन कर सकते हैं। वहीं, जिन किरायेदारों ने संपत्ति की लीज होल्ड करा ली है, वह एलडीए की वेबसाइट पर जनहित सेवा के माध्यम से फ्री होल्ड निबंधन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।



अन्य योजना के लिए 19 से लगेगा शिविर
एलडीए सचिव ने बताया कि पेपर मिल कॉलोनी के अलावा अन्य योजनाओं की किराये की संपत्तियों के फ्री होल्ड के लिए तीन दिवसीय विशेष शिविर 19, 20 और 22 जून को लगाया जाएगा। सचिव ने सभी पात्र लोगों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी संपत्तियों के फ्री होल्ड निबंधन की प्रक्रिया पूर्ण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed