फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lda to demolish illegal constructions.

200 नए अवैध निर्माणों पर गिरेगी एलडीए की गाज

Wed, 17 Dec 2014 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 17 Dec 2014 02:22 PM IST
विज्ञापन
lda to demolish illegal constructions.

एलडीए की अवैध निर्माण विरोधी सूची में कार्रवाई के लिए कम से कम 200 अवैध निर्माण शामिल किए गए हैं। ये ऐसे निर्माण हैं, जिनके अवैध हिस्से पूरी तरह से अशमनीय हैं।

विज्ञापन


इन्हें धारा 27 और 27-1 के तहत इन हिस्सों को ध्वस्त किया जाएगा। इस सूची पर एलडीए अलग से कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। हाईकोर्ट को जो 1500 से अधिक अवैध निर्माणों की सूची दी गई है, उनमें ये सारे अवैध निर्माण भी शामिल हैं।
विज्ञापन


प्राधिकरण इससे पहले भी 750 अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश कर चुका है। मगर पिछले चार साल में चार अवैध निर्माण भी ध्वस्त नहीं किए हैं।
नगर नियोजन अधिनियम के तहत एलडीए धारा 28 का इस्तेमाल पहले करता है। इसके तहत इमारत को सील किया जाता है।

इसके बाद में धारा 27 और 27-1 का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके तहत इमारत का जो भी हिस्सा ऐसा होता है, जिसकी कंपाउंडिंग नहीं की जा सकती है, उसे ध्वस्त कर दिया जाता है। प्राधिकरण ने हाईकोर्ट में जो 1500 इमारतों की सूची दी उसमें से 200 ऐसी बिल्डिंग हैं, जिनके खिलाफ ध्वस्तीकरण का आदेश पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed