फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lda take interest amount in affordable flat scheme

सस्ते फ्लैट खरीदने वाले लोगों के लिए ये है बुरी खबर

Mon, 17 Aug 2015 03:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Mon, 17 Aug 2015 03:21 PM IST
विज्ञापन
Lda take interest amount in affordable flat scheme

लखनऊ में सबको आशियाना देने में एलडीए का दोहरा रवैया बाधा बनता दिख रहा है। सस्ते फ्लैट खरीदने वालों से जहां प्राधिकरण ब्याज वसूलने की तैयारी में है,वहीं महंगे फ्लैट खरीदने वालों को इससे मुक्त रखा गया है।

विज्ञापन


15 अगस्त को जिन फ्लैटों का रजिस्ट्रेशन एलडीए ने खोला है,उसमें यह दोहरा रवैया नजर आता है।प्राधिकरण के नोटिफिकेशन के मुताबिक गोमतीनगर विस्तार स्थित सरयू अपार्टमेंट में थ्री बीएचके और फोर बीएचके के फ्लैटों का रजिस्ट्रेशन 15 सितंबर तक खुला रहेगा।
विज्ञापन


इसमें आवंटन के बाद आठ त्रैमासिक किश्तों में पैसा जमा करना है। यह किश्तें बिना ब्याज के देय होंगीं। यह सुविधा उन ग्राहकों के लिए है जोकि 72 लाख से 1.28 करोड़ रुपये के फ्लैट खरीदना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके उलट रश्मिखंड,शारदा नगर में अफॉर्डेबल फ्लैट जिनकी कीमत 7.11 से 8.85 लाख रुपये है,की त्रैमासिक किश्तों पर ब्याज लगा दिया गया है। यह किश्तें ब्याज सहित देय होंगीं। हालांकि ब्याज की दर का खुलासा अभी नहीं किया गया है। इतना ही नहीं किश्तें भी महंगे फ्लैटों की तुलना में आठ की जगह छह बार में ही देनी होंगीं।

फ्लैटों के लिए एलडीए ने शुरू किया रजिस्ट्रेशन

Lda take interest amount in affordable flat scheme

एलडीए के खाली पड़े फ्लैटों का दोबारा रजिस्ट्रेशन एलडीए ने खोला है। इसमें शारदा नगर योजना में रश्मिखंड में अफॉर्डेबल फ्लैट के रजिस्ट्रेशन सोमवार से शुरू होकर 16 सितंबर तक होंगे।

वहीं प्रियदर्शनी योजना सीतापुर रोड में मंगलवार से रजिस्ट्रेशन खुलेंगे जो कि 24 सितंबर तक कराए जा सकेंगे। सरयू अपार्टमेंट गोमतीनगर विस्तार में रजिस्ट्रेशन सोमवार से शुरू होकर 15 सितंबर तक खोले गए हैं।

रजिस्ट्रेशन बुकलेट 525 रुपये का भुगतान कर एलडीए भवन गोमतीनगर और लालबाग शाखा में यूको बैंक, हजरतगंज में पीएनबी,मुंशीपुलिया व हजरतगंज में ओबीसी से खरीदे जा सकते हैं।एलडीए की वेबसाइट पर भी फॉर्म उपलब्ध हैं। पंजीयन प्रपत्र के लिए अलग से 525 रुपये का भुगतान करना होगा।

अफॉर्डेबल फ्लैट खरीदने वाला व्यक्ति अगर होमलोन कराता है,तो उसे उसे दो जगह ब्याज देना होगा। एक जगह वह एलडीए को ब्याज देगा। दूसरा वह होमलोन देने वाले बैंक को ब्याज देगा।ब्याज कब और किन योजनाओं पर लगना है। यह पॉलिसी से जुड़ा मामला है। इसमें मैं कुछ नहीं कर सकता हूं।
एससी वर्मा,सचिव,एलडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed