फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA seals three complexes in Gomti Nagar

Lucknow News: एलडीए ने गोमतीनगर में सील किए तीन कॉम्प्लेक्स

Tue, 23 Sep 2025 02:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
LDA seals three complexes in Gomti Nagar
बि​ल्डिंग किया गया सील।
लखनऊ। एलडीए की टीम ने सोमवार को गोमतीनगर क्षेत्र में तीन अवैध काॅमर्शियल कॉम्प्लेक्स सील किए। इनका निर्माण लगभग पूरा हो गया था। इस दौरान एलडीए टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

एलडीए प्रवर्तन जोन एक की जोनल अधिकारी संगीता राघव ने बताया कि हिमांशु कुमार ने गोमतीनगर के विवेक खंड में लगभग 250 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखंड पर अवैध तरीके से व्यावसायिक भवन का निर्माण कराया था। इसी तरह संदीप गुप्ता गोमतीनगर के विजयंत खंड में लगभग 1012 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अनधिकृत निर्माण करा रहे थे। मोहम्मद तौफीक और तौसीफ विभूतिखंड में लगभग 990 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध निर्माण करा रहे थे। तीनों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, यह सवाल भी उठ रहा है कि एलडीए ने जो तीन बिल्डिंगें सील की हैं, उनका निर्माण लगभग पूरा हो गया था। इनके बनने में करीब दो साल का समय लगा है। इस दौरान एलडीए ने उसे क्यों नहीं रोका। ऐसे में साफ है कि एलडीए के इंजीनियरों की मिलीभगत से अवैध निर्माण हुए हैं। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने कहा कि मामले में संबंधित अधिकारियों और अभियंताओं से जवाब तलब किया जाएगा कि यह निर्माण कैसे हुए और कौन जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed