{"_id":"6196baa061e68c5f1438d18c","slug":"lda-said-we-can-not-protect-16-kilometer-river-front-lucknow-news-lko605079397","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : एलडीए ने लिखा पत्र, 16 किलोमीटर लंबे रिवरफ्रंट की रखवाली नहीं कर सकते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : एलडीए ने लिखा पत्र, 16 किलोमीटर लंबे रिवरफ्रंट की रखवाली नहीं कर सकते
Fri, 19 Nov 2021 04:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 04:37 PM IST
सार
रिवरफ्रंट पर हो रही सामान की चोरियों के बाद एलडीए ने सुरक्षा व्यवस्था देखने से मना कर दिया है। सिंचाई विभाग को भेजे गए पत्र में एलडीए ने कहा है कि 16 किलोमीटर लंबाई में रिवरफ्रंट की सुरक्षा नहीं देखी जा सकती है।
विज्ञापन
एलडीए ने रिवर फ्रंट की सुरक्षा को लेकर लिखा पत्र।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिवरफ्रंट पर हो रही सामान की चोरियों के बाद एलडीए ने सुरक्षा व्यवस्था देखने से मना कर दिया है। सिंचाई विभाग को भेजे गए पत्र में एलडीए ने कहा है कि 16 किलोमीटर लंबाई में रिवरफ्रंट की सुरक्षा नहीं देखी जा सकती है। ऐसे में सिंचाई विभाग अपने सिविल, इलेक्ट्रिकल के कामों में लगे सामान की सुरक्षा खुद करे। एलडीए के मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह ने यह पत्र मुख्य अभियंता शारदा सहायक को तब भेजा है जब पिछले दिनों रिवरफ्रंट से लाइटें और पोल चोरी होने की घटनाएं हुईं।
विज्ञापन
इससे पहले म्यूजिकल फाउंटेन का काफी सामान भी चोरी हो चुका है।
एलडीए का तर्क है कि रिवरफ्रंट पर केवल हॉर्टिकल्चर के कामों को पूरा कराने और रखरखाव का काम ही हैंडओवर किया गया है। इसके अलावा फाउंटेन, लाइट्स और सिविल वर्क आदि का काम सिंचाई विभाग के पास है। ऐसे में उनको ही सुरक्षा की व्यवस्था करनी होगी। जहां से अनचाहे रास्ते खुले हुए हैं। उनको सिंचाई विभाग बंद कराए। जरूरी सुरक्षा गार्ड भी विभाग लगाए।
विज्ञापन
आठ जगह गार्ड पहले ही लगा रखे
एलडीए का कहना है कि विकसित पार्कों की सुरक्षा के लिए पहले ही आठ जगह सुरक्षा गार्ड लगाए गए हैं। लेकिन, कई जगह से पूरे 16 किमी सेक्शन में प्रवेश की जगह होने से हर जगह सुरक्षा संभव नहीं है। अगर एलडीए से सुरक्षा कराई जानी है। तो सिंचाई विभाग इसके लिए अलग से बजट उपलब्ध कराए। इसके बाद ही पार्कों के साथ रिवरफ्रंट पर लगे सामान की सुरक्षा की जा सकेगी।
विज्ञापन