फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lda run campaign against illegal construction in aliganj lucknow

महिला भू-माफिया के कब्जे से 40 साल बाद एलडीए छुड़ा सका करोड़ों की जमीन

Sun, 11 Feb 2018 04:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 11 Feb 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
lda run campaign against illegal construction in aliganj lucknow
कब्जा खाली कराता एलडीए।

आखिरकार 40 साल बाद एलडीए महिला भू-माफिया के कब्जे से अलीगंज की अपनी करोड़ों की 50 हजार वर्ग फीट कॉमर्शियल जमीन छुड़ा पाया। शनिवार को जिला प्रशासन और पुलिस की टीम के साथ चलाए गए अभियान का भारी विरोध हुआ।

विज्ञापन


कब्जेदार हंगामा करते हुए जेसीबी के आगे लेट गए, लेकिन उनकी एक न चली। पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ा और भू-माफिया, महिला किसान नेता सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


इसके बाद यहां बसाईं 50 से अधिक झोपड़ियों को ध्वस्त कराया गया। अब यहां 104 आवंटियों को उनके प्लाट पर कब्जा मिलेगा। इससे पहले भी एलडीए ने यहां कई बार अभियान चलाया, पर बाद में फिर कब्जा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
अलीगंज में पुराना हनुमान मंदिर के पास एलडीए की करीब 50 हजार वर्ग फीट कॉमर्शियल जमीन है। इस पर हाजरा खातून नाम की महिला ने कब्जा कर रखा था। यहां झुग्गी-झोपड़ी वालों को बसाकर वह उनसे किराया वसूलती थी।

एलडीए ने इससे पहले कई बार कोशिश की, लेकिन विरोध के चलते जमीन को खाली नहीं कराया जा सका था। इसे देखते हुए एलडीए ने शनिवार को कार्रवाई के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की। 

इस दौरान जिला प्रशासन से लेकर पुलिस के अफसर, एलडीए के दस्ते के साथ दो संयुक्त सचिव भी मौजूद रहे। निगम की टीम दोपहर में कब्जा हटाने पहुंची तो फिर विरोध शुरू हो गया। 

हाजरा खातून के बेटे-बहू ने बवाल शुरू कर दिया। जानकारी के बाद किसान नेता सावित्री सिंह पहुंच गईं। उनके समर्थक भी आ गए और हंगामा करते हुए जेसीबी केआगे लेट गए।

इसके बाद दस्ते से धक्का-मुक्की शुरू हो गई। यह देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया और हंगामा करने वालों को पकड़कर पीटा। इसके बाद भी जब वे नहीं माने तो हाजरा, सावित्री समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

एलडीए की जमीन पर बसा दिए थे किराएदार

lda run campaign against illegal construction in aliganj lucknow
चला बुल्डोजर।

एलडीए के संयुक्त सचिव विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि जमीन पर हाजरा खातून ने कब्जा कर रखा था। एलडीए ने उसे भू-माफिया की सूची में शामिल किया है। उसने एलडीए की जमीन पर 50 से अधिक झुग्गी-झोपड़ी वालों को बसा दिया था।

वह उनसे हर माह 1000 से 3600 रुपये तक किराया लेती थी। पहले भी एलडीए ने यहां कार्रवाई की, मगर हाजरा ने मारपीट कर फिर कब्जा कर दिया।

2013 में कब्जा हटाने के बाद एक आवंटी जब यहां अपनी दुकान बनवाने गया तो इन लोगों ने उसे जमकर पीटा। मिश्रा ने बताया कि हटाए गए लोगों को कोई जगह नहीं दी गई है। इनमें से ज्यादातर ऐसे थे जो अपना घर होने के बावजूद कब्जा जमाए हुए थे।

मिल जाएगा आवंटियों को कब्जा

lda run campaign against illegal construction in aliganj lucknow
मौके पर मौजूद पुलिस बल।

विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि इस जमीन पर 104 कॉमर्शियल प्लॉट आवंटित हैं। इनमें से 11 की रजिस्ट्री भी हो गई है पर उन्हें कब्जा नहीं मिल पा रहा था। अब जमीन को पूरी तरह कब्जे से मुक्त करा लिया गया है।

दोबारा कब्जा न हो, इसकी निगरानी की जाएगी। यह भी कहा कि जो आवंटी हैं वह अब अपना निर्माण करवा सकते हैं और जिनकी रजिस्ट्री नहीं हुई वह उसे करा सकते हैं। कार्रवाई के दौरान बवाल करने वालों को पुलिस ने पकड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed