फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA plots sold at more than three times the price in e-auction

Lucknow News: ई नीलामी में तीन गुना से अधिक कीमत पर बिके एलडीए के भूखंड

Thu, 20 Nov 2025 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
LDA plots sold at more than three times the price in e-auction
एलडीए।
लखनऊ। एलडीए के गोमतीनगर योजना के भूखंडों का क्रेज लोगों में कम नहीं हो रहा है। ई नीलामी में 28 लाख का एक भूखंड 1.50 करोड़ रुपये में बिका है। एलडीए ने 132 भूखंडों को आरक्षित दर से तीन गुना तक अधिक कीमत पर करीब 490 करोड़ रुपये में बेचा।
विज्ञापन

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि लैंड ऑडिट और ड्रोन सर्वे से प्राधिकरण की कई ऐसी संपत्तियां चिह्नित की गई थीं, जिन पर अवैध कब्जे थे। इन्हें अभियान चलाकर खाली कराया गया और इसे लोगों के लिए ई-ऑक्शन में लगाया गया। इसमें गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-5 व सेक्टर-6 के 95 आवासीय और सात व्यावसायिक भूखंड भी लगाए गए थे। ई-ऑक्शन में इन भूखंडों की काफी मांग रही और इनमें से 88 भूखंड दो से तीन गुना अधिक कीमत में बिके। वीसी ने बताया कि ई-ऑक्शन में बोली लगाने वाले सभी सफल आवंटियों को जल्द आवंटन पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

47 करोड़ में बिका ग्रुप हाउसिंग भूखंड
अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि ई-नीलामी में कुल 132 संपत्तियों की बिक्री हुई। गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-5 में 28 लाख रुपये कीमत का 75 वर्गमीटर का आवासीय भूखंड डेढ़ करोड़ रुपये में बिका। इसी तरह सेक्टर-6 में 72.99 लाख रुपये का 200 वर्गमीटर का आवासीय भूखंड 2.99 करोड़ में बिका। सेक्टर 6 में 4647 वर्गमीटर का ग्रुप हाउसिंग भूखंड 47 करोड़ में बिका। इसकी आरक्षित दर 34 करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



7.44 करोड़ का भूखंड 20.88 करोड़ में बिका
व्यावसायिक सेल के प्रभारी अधिशासी अभियंता मनोज सागर ने बताया कि कानपुर रोड योजना के सेक्टर-आई में 905 वर्गमीटर क्षेत्रफल के व्यावसायिक भूखंड पर रिकॉर्ड बोली लगी। 7.44 करोड़ रुपये कीमत का यह भूखंड 20.88 करोड़ रुपये में बिका। गोमतीनगर विस्तार में सेक्टर-5 में 162 वर्गमीटर का व्यावसायिक भूखंड 1.57 करोड़ से बढ़कर 4.10 करोड़ में बिका। बसंतकुंज योजना व ट्रांसपोर्टनगर की संपत्तियों पर भी लोगों ने काफी दिलचस्पी दिखाई और यहां के भूखंड 25 से 30 प्रतिशत अधिक कीमत पर बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed