फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lda lends money to sanskriti vibhag for yash bharti samman

यश भारती सम्मान देने के लिए संस्कृति विभाग ने लिया कर्ज

Sat, 10 Dec 2016 03:37 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 10 Dec 2016 03:37 PM IST
विज्ञापन
lda lends money to sanskriti vibhag for yash bharti samman
यश भारती सम्मान - फोटो : amar ujala

प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप बड़ी संख्या में लोगों को सूबे का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘यश भारती’ देने के लिए संस्कृति विभाग को कर्ज लेना पड़ा। इस सम्मान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को 11 लाख रुपये नकद दिए जाते हैं।  

विज्ञापन


संस्कृति विभाग को चालू वित्तीय वर्ष में यश भारती के मद में साढ़े तीन करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। इस रकम से केवल 33 लोगों को यश भारती सम्मान दिया जा सकता था, लेकिन विभाग को 78 लोगों को सम्मानस्वरूप आठ करोड़ 58 लाख रुपये देने पड़े। ऐसे में विभाग को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) से पांच करोड़ का कर्ज लेना पड़ा।
विज्ञापन


गत 27 अक्तूबर को आयोजित समारोह की पूर्व संध्या ही नहीं, मंच पर भी यश भारती पाने वालों के नाम शामिल किए गए और यह संख्या 74 तक पहुंच गई। ऐसी नौबत आ गई थी कि विभाग के पास इन्हें देने के लिए केवल शॉल या पुष्पगुच्छ ही बचा था। किसी-किसी को तो शॉल भी नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एलडीए से ‌पांच करोड़ रुपये ‌ल‌िए उधार

lda lends money to sanskriti vibhag for yash bharti samman
यश भारती सम्मान - फोटो : amar ujala

आखिरी समय में सूची में शामिल किए गए और कुछ अनुपस्थित रहे लोगों के लिए जब एक दिसंबर को समारोह हुआ तो चार और नए नाम जुड़ गए। इससे चालू वित्तीय वर्ष में यश भारती पाने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गई।

हालांकि विभाग ने इसी वर्ष 21 मार्च को आयोजित समारोह में भी 46 लोगों को यश भारती दिया था, लेकिन इसकी रकम पिछले वित्तीय वर्ष के बजट से खर्च हुई थी।
 
शासन की ओर से आवंटित किया गया बजट कम था। इस वजह से हमें लखनऊ विकास प्राधिकरण से कर्ज लेना पड़ा है। - हरिओम, सचिव, संस्कृति 
शासन के निर्देश पर हमने संस्कृति विभाग को पांच करोड़ रुपये कर्ज दिया है। बजट मिलने पर हमें यह राशि लौटाई जाएगी।- हरेकृष्ण यादव, वित्त नियंत्रक, एलडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed