फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lda launched affordable flat in cg city lucknow

सीजी सिटी में मिलेंगे सस्ते फ्लैट, रजिस्ट्रेशन सहित डिटेल देखें खबर में

Tue, 12 Jul 2016 03:36 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 12 Jul 2016 03:36 PM IST
विज्ञापन
lda launched affordable flat in cg city lucknow
डेमो

राजधानी के विकास में मील का पत्थर बनने जा रही सीजी सिटी परियोजना में आशियाना बनाने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है। एलडीए 15 जुलाई से सीजी सिटी में प्रस्तावित ईडब्ल्यूएस और एलआईजी आवास के लिए रजिस्ट्रेशन खोल रहा है। 

विज्ञापन


ऑनलाइन-ऑफलाइन आवेदन 16 अगस्त तक किए जा सकेंगे। फ्लैटों की कीमत 9.80 लाख से शुरू होगी और 18.40 लाख तक के फ्लैट होंगे। 
सीजी सिटी में नौ कैटेगरी में एलडीए को कुल 864 फ्लैट बनाने हैं। 

इसमें कृतिका अपार्टमेंट के नाम से ईडब्ल्यूएस के कुल 352 फ्लैट बनाए जाएंगे। इन फ्लैटों का निर्माण चार टाइप में होगा और क्षेत्रफल 40.99-44.99 वर्गमी होगा। टाइप-4 के ईडब्ल्यूएस फ्लैट में तो 9.43 वर्गमी का टैरेस भी छोड़ा गया है। 
विज्ञापन


वहीं एलआईजी वर्ग के फ्लैट स्वाति अपार्टमेंट के नाम से बनाए जाएंगे। ये फ्लैट 55.78-64.37 वर्गमी एरिया में बनाए जाएंगे। फ्लैट की लोकेशन अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और आईटी सिटी के बीच रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग की सुविधा भी होगी उपलब्ध

lda launched affordable flat in cg city lucknow
डेमो

आवेदन के लिए एचडीएफसी बैंक की किसी भी शाखा से 525 रुपये देकर फार्म लिया जा सकता है। एलडीए की वेबसाइट से भी फार्म डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए अलग से 525 रुपये का भुगतान करना होगा। 

लॉटरी के बाद आवंटन होने पर 10 प्रतिशत धनराशि एक महीने के अंदर जमा करनी होगी। बाकी का पैसा 24 महीने में आठ तिमाही किश्तों में ब्याज सहित जमा करना होगा।

ईडब्ल्यूएस, एलआईजी वर्ग में भी कार और बाइकों का चलन बढ़ने के चलते पार्किंग की जरूरत एलडीए को लगी है। ऐसे में जी प्लस थ्री डिजाइन में थोड़ा बदलाव किया गया है। यहां पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। हालांकि, पार्किंग स्पेस को खरीदने के लिए अलग से एलडीए बिक्री और लॉटरी कराएगा।

सीजी सिटी में इन अपार्टमेंट का निर्माण भूकंपरोधी, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, खुला पार्क जैसी सुविधाओं के साथ कराया जाएगा। आईटी सिटी, स्टेडियम, मेडिसिटी, कनाट प्लेस जैसी जगहों के बीच रहना अपने में एक सुखद अनुभव देगा। कम कीमत में बड़े फ्लैट खरीदने के लिए यह मौका एलडीए उपलब्ध करा रहा है।
- सत्येंद्र सिंह, वीसी, एलडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed