फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lda launch 7000 cheaper flats in lucknow

सस्ता घर खरीदना चाहते हैं तो पढ़ें खुशखबरी...

Thu, 18 Feb 2016 03:59 PM IST
Updated Thu, 18 Feb 2016 03:59 PM IST
विज्ञापन
lda launch 7000 cheaper flats in lucknow

शहर में सबसे अधिक डिमांड 20 लाख रुपये तक के आवासों की है। चाहे वे फ्लैट हों या भवन। इसीलिए इस वर्ष एलडीए 20 लाख रुपये तक की कीमत के सात हजार फ्लैट बनाएगा।

विज्ञापन


प्राधिकरण ने ऐसा लोगों के रुझान के हिसाब से किया है। प्राधिकरण की पिछले वर्ष जो योजनाएं लॉन्च हुई हैं, उनमें महंगे फ्लैटों के सापेक्ष आवेदकों की संख्या कम रही।
विज्ञापन


जबकि 20 लाख रुपये तक कीमत वाले फ्लैटों में आवेदकों की संख्या फ्लैटों के मुकाबले कई गुना ज्यादा है। इसलिए एलडीए इस साल मोहान रोड, बसंतकुंज, आईआईएम रोड और सीजी सिटी में 20 लाख रुपये कीमत तक के फ्लैट बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरयू अपार्टमेंट, सोपान एन्क्लेव, सरगम और सनराइज अपार्टमेंट जहां फ्लैटों की कीमत 40 लाख रुपये से अधिक रही, वहां फ्लैटों की संख्या के सापेक्ष उतने ही आवेदन आना भी मुश्किल हो गया।

जबकि समाजवादी लोहिया एन्क्लेव के तहत ईडब्ल्यूएस के 2024 फ्लैटों के सापेक्ष 3513 फ्लैटों की डिमांड आई है। वहीं बड़े फ्लैटों के सापेक्ष बहुत कम आवेदन आए हैं। इसलिए प्राधिकरण इस साल कुल आवासों में 70 फीसदी 20 लाख रुपये तक कीमत वाले ही फ्लैट लाएगा।

10 हजार फ्लैटों में से सात हजार होंगे सस्ते

lda launch 7000 cheaper flats in lucknow

इस साल प्राधिकरण की ओर से बसंतकुंज, मोहान रोड, आईआईएम रोड और सीजी सिटी में ये फ्लैट बनाए जाएंगे। कुल 10 हजार फ्लैटों का निर्माण किया जाना है। जिनमें से 70 फीसदी की कीमत 20 लाख रुपये से कम होगी।

बीस लाख तक ही खर्च करना चाहते हैं फ्लैट खरीदार
विशेषज्ञों का मानना है कि फ्लैटों का वास्तविक यूजर 20 लाख रुपये की कीमत तक की ही वहन क्षमता रखता है।

इससे अधिक में निवेशक आना शुरू हो जाते हैं। इसलिए अगर लोगों को छत देने का संकल्प पूरा किया जाना है तो इसी रेट के फ्लैट ही अधिक बनाने होंगे।

हम कोशिश कर रहे हैं कि अफोर्डेबल, ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैटों का अधिक निर्माण किया जाए। इस साल ऐसे सात हजार फ्लैटों के निर्माण की तैयारी कर रहे हैं। जिनकी कीमत 20 लाख रुपये से कम होगी। हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक यूजर को भवन देना है। निवेशक तो कहीं भी जा सकता है।
सत्येंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष, लविप्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed