चंद दिनों में लखनऊ में उपलब्ध होंगे हजारों सस्ते फ्लैट
एलडीए पहले दिसंबर और उसके बाद में मार्च में मध्यम आय वर्ग के लिए करीब 2800 फ्लैटों की स्कीम लाएगा। इनकी कीमत 13 लाख से 30 लाख के बीच होगी।
सबसे अधिक फ्लैट बसंतकुंज योजना में होंगे। इसके अलावा कानपुर रोड, सीतापुर रोड योजना और शारदा नगर स्कीम में भी एलडीए अपने फ्लैटों की स्कीम लॉन्च करेगा।
इनमें स्ववित्त पोषित फ्लैट भी होंगे। इनकी कीमत 55 लाख रुपये तक होगी। प्राधिकरण के इंजीनियरों ने इन स्कीमों का पूरा खाका तैयार कर लिया है।
बसंतकुंज योजना : 1719 फ्लैट होंगे, कीमत 13.15 लाख रुपये
बसंतकुंज योजना में कुल 1719 फ्लैट होंगे। इनका क्षेत्रफल 37.28 वर्ग मीटर का होगा। जबकि, 13.15 लाख रुपये होगी। इसको लेकर टेंडर भी किया जा चुका है।इनका पंजीकरण मार्च 2016 में खोला जाएगा।
ऐशबाग ग्रुप हाउसिंग : 184 फ्लैट होंगे, कीमत 20.90 लाख रुपये
प्राधिकरण एक बार फिर से ऐशबाग में अपनी ग्रुप हाउसिंग स्कीम लॉन्च करने जा रहा है। ये मार्च-2016 में लॉन्च होगी। इसके तहत एफोर्डेबल फ्लैट बनाए जाएंगे। स्कीम में नौ मंजिल की 184 फ्लैट होंगे। इसका क्षेत्रफल 40 वर्ग मीटर होगा। कीमत 20.90 लाख रुपये होगी। जबकि, 62.50 वर्ग मीटर की दूसरी स्कीम 422 फ्लैटों की होगी। इसकी कीमत 30.54 लाख रुपये तय की गई है।
लखनऊ में एलडीए लॉन्च करेगा ये सभी स्कीम
अलीगंज सेक्टर सीएस स्कीम : 128 फ्लैट है, कीमत 25.50 लाख रुपये
अलीगंज सेक्टर-सीएस की स्कीम का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। ये स्कीम लगभग तैयार है। यहां कुल 128 फ्लैट हैं। इनका क्षेत्रफल 48.45 वर्ग मीटर होगा। कीमत 25.50 लाख रुपये तय की गई है।
कानपुर रोड सेक्टर-एच : 24.50 लाख से 53.50 लाख रुपये तक होंगे फ्लैट
कानपुर रोड की सेक्टर-एच में 1 बीएचके सर्विस अपार्टमेंट लॉन्च किए जाएंगे। प्रियदर्शिनी कॉलोनी सेक्टर-बी में 2-बीएचके फ्लैट की योजना है, जिसमें 78 फ्लैट होंगे। इन फ्लैटों का क्षेेत्रफल 53.22 वर्ग मीटर होगा जबकी। कीमत 24.50 लाख रुपये होगी। सेक्टर-पी में 3 बीएचके फ्लैटों की भी स्कीम होगी जिसमें 100 फ्लैट हैं।
इसका क्षेत्रफल 100.21 वर्ग मीटर होगा। कीमत 53.50 लाख रुपये तय की गई है। इसी तरह से 73.92 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के फ्लैटों की कीमत 39.25 लाख रुपये है। ये 20 फ्लैट होंगे। इनके अलावा छह छोटे फ्लैट भी स्कीम में होंगे। इनका पंजीक रण दिसंबर में होगा।
राधाखंड शारदा नगर : 33 लाख से 47.25 लाख रुपये तक होंगे फ्लैट
राधाखंड शारदा नगर में 122 वर्ग मीटर के 37 फ्लैट की स्कीम है। कीमत 47.25 लाख रुपये होगी। इसमें 14 अन्य फ्लैट भी होंगे। जिनकी कीमत 43 और 33 लाख रुपये होगी।