फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lda increases property cost by 20 percent

बढ़ने वाले हैं प्रॉपर्टी के दाम, इन सभी पर पड़ेगा असर

Fri, 26 Feb 2016 09:06 PM IST
Updated Fri, 26 Feb 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
lda increases property cost by 20 percent

जल्द ही लखनऊ विकास प्राधिकरण अपनी संपत्तियों की कीमतें बढ़ाएगा। दरें करीब 20 फीसदी तक बढ़ाई जा सकती हैं। इसका सबसे अधिक प्रभाव प्लॉटों की रीसेल और फ्लैटों की बिक्री पर पड़ेगा।

विज्ञापन


कास्टिंग विभाग ने विभिन्न कॉलोनियों का प्रस्ताव बना लिया है। जल्द ही कास्टिंग कमेटी की मीटिंग में प्रस्ताव पास कराया जा सकता है।

दरों में बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर गोमती नगर फेज-2, जानकीपुरम विस्तार, मानसरोवर, गोमती नगर विस्तार और विभूतिखंड कॉलोनियों पर पड़ेगा। मौजूदा चल रही स्कीमों पर नई दर लागू नहीं होगी।
विज्ञापन


पिछले साल प्राधिकरण ने खुद की कॉलोनियों में सर्किल रेट नहीं बढ़ाए थे। अब डीएम सर्किल रेट बढ़ रहा है। ऐसे में एलडीए भी अपनी दरें बढ़ाएगा।

एलडीए की नई दरों को जल्द मिलेगी हरी झंडी

lda increases property cost by 20 percent

विधानसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में बुधवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से भी इस बात पर जोर दिया गया। सरकार की ओर से कहा गया कि एलडीए की विभिन्न योजनाओं में दर संशोधन के प्रस्ताव तैयार हो रहे हैं।

जल्द ही नई दरों को हरी झंडी दे दी जाएगी। सदन में तर्क दिया गया कि विद्युतीकरण, ड्रेनेज सिस्टम, सड़क निर्माण के मानकों में हुए बदलाव को देखते हुए ये दरें बढ़ाई जाती हैं। डीएम सर्किल रेट बढ़ने का भी असर होता है। लिहाजा दरें रिवाइज की जाएंगी।

कार्नर, पार्क फेसिंग और सामने की सड़क 18 मीटर चौड़ी हों तो आवंटी को रजिस्ट्री में ट्रिपल प्राइम लोकेशन चार्ज देना होगा। यह कुल सर्किल रेट का 25 फीसदी होगा। वहीं सिर्फ कार्नर के लिए 10, 18 मीटर चौड़े रोड के लिए 10 और पार्क फेसिंग के लिए कुल सर्किल रेट का 5 फीसदी देना पड़ेगा।

व्यावसायिक का दोगुना सर्किल रेट


किसी योजना में एलडीए की अगर व्यवसायिक प्रापर्टी पर रिहायशी दर का दोगुना या फिर डीएम सर्किल रेट जो भी ज्यादा हो, वह दर देनी होगी। हालांकि ईडब्ल्यूएस के लोगों को सर्किल रेट में 30 फीसदी की छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed