फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA has also started giving compensation for land to the landowners of Varun Vihar scheme.

Lucknow News: वरुण विहार के योजना के भूस्वामियों को भी एलडीए ने जमीन का प्रतिकर देना किया शुरू

Wed, 24 Sep 2025 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
LDA has also started giving compensation for land to the landowners of Varun Vihar scheme.
किसानों को डिमांड ड्राफ्ट देते एलडीए वीसी।
लखनऊ। नैमिष नगर योजना के बाद एलडीए ने अब आगरा एक्सप्रेसवे पर प्रस्तावित वरुण विहार योजना के लिए भी प्रतिकर देना शुरू कर दिया है। मंगलवार को एलडीए ने चार किसानों को 6.90 करोड़ रुपये के डिमांड ड्राफ्ट बांटे। इन किसानों ने करीब 10 बीघा जमीन योजना के लिए दी है।
विज्ञापन

एलडीए के संयुक्त सचिव सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि योजना के लिए दोना गांव के भूस्वामी नसीम अहमद, कल्लू राम, श्रीराम और कल्लू खान ने करीब 10 बीघा भूमि का बैनामा एलडीए के पक्ष में किया है। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को इन किसानों को ऑफिस बुलाकर उन्हें 6.90 करोड़ रुपये के डिमांड ड्राफ्ट दिए। योजना 6,580 एकड़ विकसित की जाएगी। इसमें 15 हजार से अधिक प्लाॅट बनाए जाएंगे। करीब 300 एकड़ क्षेत्रफल में ट्रांसपोर्टनगर विकसित किया जाएगा। लगभग 800 एकड़ में पार्क, ग्रीन बेल्ट व गोल्फ कोर्स विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन

योजना में जिन गांवों की जमीन ली जा रही है, उनमें ग्राम भलिया, आदमपुर इंदवारा, बहरू, जलियामऊ, मदारपुर, इब्राहिमगंज, नकटौरा, गहलवारा, तेजकृष्ण खेड़ा, रेवरी, सकरा व दोना गांव शामिल है। एलडीए के एसडीएम विराग करवरिया ने बताया कि अभी तक 148 एकड़ जमीन के सहमति प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed