{"_id":"1dc268144c4055905c5894396b4c71ed","slug":"lda-handover-sarswati-apartment-to-society-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलडीए ने इस अपार्टमेंट से झाड़ लिया पल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलडीए ने इस अपार्टमेंट से झाड़ लिया पल्ला
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 01 Nov 2014 03:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिम्मेदारी से पीछा छुड़ाते हुए रिवर व्यू एंक्लेव में सरस्वती अपार्टमेंट का रेजीडेंट वेलफेयर सोसाइटी को हैंडओवर करने से हंगामे की स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन
सभी आवंटियों ने मार्च 2015 तक का मेंटीनेंस चार्ज एलडीए में रजिस्ट्री से पहले ही जमा कर दिया था। सोसाइटी ने सफाई के नाम पर हर माह 200 रुपये और सीसीटीवी के लिए एकबार में 1000 रुपये की मांग की है।
विज्ञापन
यहां के करीब 250 आवंटियों और किरायेदारों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। इसकी शिकायत उपाध्यक्ष अष्टभुजा प्रसाद तिवारी से भी की है।
सरस्वती अपार्टमेंट में कई तरह की गड़बड़ियों के मामले में कुछ समय पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एलडीए के सात अधिकारियों और अभियंताओं को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
इससे पहले यहां का मेंटीनेंस एलडीए की जिम्मेदारी है। एलडीए को अधिशासी अभियंता योगेश पाठक कहते हैं कि हमने सरस्वती की रेजीडेंट वेलफेयर सोसाइटी को सफाई और सुरक्षा का काम दे दिया है।