फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lda give free land to lucknow metro.

लखनऊ मेट्रो को एलडीए मुफ्त देगा 1.73 एकड़ जमीन

Wed, 07 Jan 2015 03:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 07 Jan 2015 03:28 PM IST
विज्ञापन
lda give free land to lucknow metro.

मेट्रो रेल परियोजना के ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण को 1.73 एकड़ जमीन एलएमआरसी को निशुल्क आवंटित करने का निर्देश मुख्य सचिव आलोक रंजन ने मंगलवार को दिया।

विज्ञापन


इसके अलावा चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट अमौसी में कास्टिंग यार्ड की भूमि मुफ्त दिए जाने को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ बातचीत कर प्रकरण को स्वीकृत कराने का भी निर्देश दिया गया। वहीं कास्टिंग यार्ड को सड़क के दूसरी ओर करने और अमौसी एयरपोर्ट के पास मेट्रो स्टेशन का डिजाइन फाइनल करने के लिए भी वार्ता को तेज करने का निर्देश उन्होंने दिया।
विज्ञापन


साप्ताहिक  समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना (एलएमआरसी) के ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर के लिए सहकारिता भवन के पीछे मोहल्ला-कन्धारी बाजार, बीएन रोड पर एलडीए की अर्जित 1.73 एकड़ भूमि का निशुल्क आवंटन किया जाएगा। एलएमआरसी के अनुरोध पर प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन विभाग सदाकांत शीघ्र ही ये निर्णय कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कास्टिंग यार्ड की चिंता बरकरार

lda give free land to lucknow metro.

परियोजना के लिए कास्टिंग यार्ड के निर्माण के संबंध में एयरपोर्ट अथॉरिटी से अस्थाई भूमि का निशुल्क या डीएमआरसी की तर्ज पर भूमि लिए जाने की बात अभी तक पक्की नहीं हुई है।

आलोक रंजन ने एलएमआरसी निदेशक (वर्क्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर) को नई दिल्ली जाकर भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण की महायोजना में पार्किंग प्रस्तावित होने के दृष्टिगत कास्टिंग यार्ड को सड़क  के दूसरी तरफ शिफ्ट करने के लिए वार्ता करने को कहा। इसके अलावा चैधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन की डिजाइन के संबंध में विचार-विमर्श कर शीघ्र निर्णय कराने को भी कहा।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्राथमिक सेक्शन में ‘ट्रैफिक डायवर्जन’ के लिए मेसर्स बीईएल काम करेगा। अवध हॉस्पिटल क्रॉसिंग को सिगनल्ड किए जाने की योजना है। उन्होंने इसका क्रियान्वयन डीएम व ट्रैफिक पुलिस से अनुमोदन प्राप्त कर कराने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में ट्रैफिक के नियंत्रण के लिए मार्शल लगाये जाएं और दूसरे चरण में ट्रैफिक सिग्नल के माध्यम से नियंत्रित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed