फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lda give electric connection to lulu mall

एलडीए देगा लूलू मॉल को बिजली का कनेक्शन, 15 करोड़ रुपये इसके बदले अंसल देगा प्राधिकरण को

Sat, 10 Oct 2020 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Lda give electric connection to lulu mall
एलडीए देगा लूलू मॉल को बिजली का कनेक्शन, 15 करोड़ रुपये इसके बदले अंसल देगा प्राधिकरण को
विज्ञापन

सुल्तानपुर रोड पर बन रहे लूूलू मॉल को बिजली अब एलडीए देगा। अंसल के बिजली न दे पाने के बाद मंडलायुक्त की अध्यक्षता में शुक्रवार को एलडीए में हुई विशेष बैठक में यह सहमति बनी।
इसके तहत अंसल प्राधिकरण को 15 करोड़ रुपये देगा। ऐसा न करने पर एलडीए अंसल की बंधक रखी जमीन को बेचकर भरपाई करेगा।
इस पैसे को एलडीए अपने सीजी सिटी पावर हाउस की क्षमता बढ़ाने पर खर्च करेगा। इससे पहले मेदांता अस्पताल को भी इसी तरह बिजली दी गई थी।
एशिया का सबसे बड़ा कहा जाने वाला लूलू मॉल अंसल की जमीन पर बन रहा है। मॉल प्रबंधन से हुए समझौते के तहत मॉल को बिजली कनेक्शन अंसल को देना था, पर वह ऐसा नहीं कर पाया।
विज्ञापन

वहीं, बिजली न मिल पाने से मॉल संचालन में समस्या आ रही है। इसे लेकर ही मंडलायुक्त ने मॉल प्रबंधन, अंसल और एलडीए अधिकारियों के साथ बैठक की।
इसमें तय हुआ कि मॉल को बिजली एलडीए अपने सीजी सिटी पावर हाउस से देेगा। इसके बदले अंसल प्राधिकरण को 15 करोड़ रुपये देगा। ऐसा न करने पर एलडीए अंसल की बंधक जमीन को बेचकर भरपाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed