फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lda flats registration starts on independence day

आ गई एलडीए के 1000 फ्लैटों के रजिस्ट्रेशन की डेट

Sat, 15 Aug 2015 02:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 15 Aug 2015 02:32 PM IST
विज्ञापन
lda flats registration starts on independence day

एलडीए स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को शहरवासियों को करीब 1000 फ्लैटों की सौगात देगा। इसके तहत जनेश्वर एन्क्लेव योजना कुर्सी रोड, सरयू, सोपान और प्रियदर्शनी आवासीय योजना के बचे हुए फ्लैटों का पंजीकरण खोला जाएगा।

विज्ञापन


इसमें सरयू एन्क्लेव स्कीम के फ्लैटों की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक होगी, जबकि बाकी योजनाओं में फ्लैट मध्यम आय वर्ग की पहुंच में होंगे।

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आवासीय स्कीम लॉन्च करने की परंपरा रही है। इस बार कोई नई स्कीम नहीं होने से एलडीए ने पुरानी ग्रुप हाउसिंग स्कीम के बचे हुए करीब 1000 फ्लैटों का पंजीकरण खोलने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

यहां जाने कीमत

lda flats registration starts on independence day

एलडीए ने जनेश्वर एन्क्लेव, सेक्टर-जे (विस्तार) व जानकीपुरम के अंतर्गत फ्लैटों के आवंटन के लिए पंजीकरण दो मई से एक जून तक खोला था। इसमें कुछ फ्लैट पंजीकरण के बावजूद खाली रह गए। यहां 25 लाख रुपये के 1 बीएचके, 50 से 60 लाख रुपये के 2 बीएचके और 60 से 70 लाख रुपये थ्री बीएचके फ्लैट बेचे जाएंगे।

गोमती नगर विस्तार सेक्टर-1 में सरयू एन्क्लेव स्कीम के लिए लगभग डेढ़ साल पहले पंजीकरण खोला गया था। इस योजना के बचे हुए फ्लैटों का पंजीकरण भी प्राधिकरण खोलेगा। इन योजना के अलावा एलडीए सृष्टि, संस्कृति और सरगम अपार्टमेंट योजनाओं का निर्माण करा रहा है।

इसके अलावा सनराइज अपार्टमेंट कानपुर रोड, वनस्थली अपार्टमेंट गोमती नगर, परिजात अपार्टमेंट, विक्रान्त खंड, सोपान एन्क्लेव गोमती नगर, सरगम अपार्टमेन्ट, कुर्सी रोड, जानकीपुरम अन्तर्गत रिक्त करीब एक हजार फ्लैटो के आवंटन के लिए पंजीकरण खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed