{"_id":"abda78e11a21b46ceb5ea02faad167e3","slug":"lda-flat-registration-will-start-in-april-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलडीए के फ्लैटों की नई स्कीम, अगले माह रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलडीए के फ्लैटों की नई स्कीम, अगले माह रजिस्ट्रेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 17 Mar 2015 04:48 PM IST
विज्ञापन
इस स्कीम में फ्लैटों की कीमत 25 लाख से लेकर 70 लाख रुपये तक होगी। जबकि क्षेत्रफल 650 से 2000 वर्ग फीट तक होगा।
विज्ञापन
इन फ्लैटों के पंजीकरण की शुरुआत अप्रैल मध्य तक होने की उम्मीद की जा रही है। इनमें सबसे अधिक मांग करीब 650 वर्ग फीट के सर्विस अपार्टमेंट के फ्लैटों की हो सकती है, जिनकी कीमत करीब 25 लाख रुपये तक होगी।
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की ओर से इस वर्ष में आवासीय योजनाएं लाने लक्ष्य में कानपुर रोड और शारदा नगर योजना को भी शामिल किया गया है।
इन योजनाओं के लेआउट प्राधिकरण की तकनीकी समिति से पास हो चुके हैं। इसके अलावा प्राधिकरण बोर्ड से भी इन फ्लैटों का अनुमोदन लिया जा चुका है। अब सिर्फ इनका पंजीकरण ही खुलना रह गया है।
विज्ञापन