फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lda extended property registry camp till 31 july

एलडीए ने 12 दिनों में की 76 रजिस्ट्री, अब 31 जुलाई तक चलेगा विशेष शिविर

Sat, 24 Jul 2021 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
lda extended property registry camp till 31 july
लखनऊ। एलडीए ने विशेष शिविर में 12 दिन में 76 रजिस्ट्री आवंटियों की कराई हैं। इन रजिस्ट्री की प्रक्रिया सिंगल विंडो सिस्टम में पूरी की गई। इसके बाद निबंधन कार्यालय में शाम के समय विशेष स्लॉट में रजिस्ट्री कराई गई। वहीं 187 ने आवेदन अपनी रजिस्ट्री कराने के लिए दिया। बाकी की औपचारिकता भी पूरी कर रजिस्ट्री कराई जा रही है।
विज्ञापन

एलडीए वीसी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि पहले यह शिविर मात्र 10 दिनों के लिए लगाया गया था। आवंटियों की सुविधा को देखते हुए इसे अब 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। शिविर में अब तक सबसे अधिक आवेदन जानकीपुरम और जानकीपुरम विस्तार योजना के लिए आए हैं। इनमें 47 आवेदन मिले हैं। वहीं गोमती नगर और गोमती नगर विस्तार योजना के 23, शारदा नगर योजना के 20, बसंत कुंज योजना के 25 व कानपुर रोड योजना के 12 आवेदन आए हैं। इसके अलावा ऐशबाग, सीतापुर रोड योजना, अलीगंज, प्रियदर्शिनी योजना, मानसरोवर योजना, निरालानगर, बालागंज, ट्रांसपोर्ट नगर, सीजी सिटी, देवपुर पारा योजनाओं की रजिस्ट्री के लिए भी आवेदन मिले हैं।
विज्ञापन

सचिव पवन कुमार गंगवार ने बताया कि सभी आवेदनों को प्राथमिकता पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ओटीएस के आवेदनों को भी प्राथमिकता पर न्यूनतम समय में पूरा कराया जाएगा जिससे विशेष रजिस्ट्री शिविर का फायदा आवंटियों को मिल सके। अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि 31 जुलाई तक ओटीएस व्यवस्था लागू है। इसका लाभ भी आवंटी लें। इसके लिए उनको जरूरी सूचना भेजी जा रही है। ओटीएस का लाभ लेने वालों की रजिस्ट्री भी इसी तरह विशेष सहयोग से करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed