{"_id":"59155e174f1c1b231f8539f9","slug":"lda-building-inspection-by-vc-prabhu-n-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण करने पहुंचे एलडीए वीसी को रिश्वत लिए मिला आवंटी, जानें फिर क्या हुआ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण करने पहुंचे एलडीए वीसी को रिश्वत लिए मिला आवंटी, जानें फिर क्या हुआ...
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Fri, 12 May 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
एलडीए मीटिंग में जाते कर्मचारी, बंद हुई लिफ्ट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलडीए की बिल्डिंग में निरीक्षण पर निकले वीसी प्रभु एन सिंह को एक आवंटी 25,000 रुपये के साथ मिल गया। पूछा, तो उसने बताया कि बाबू ने कहा था रजिस्ट्री कराने में लगेगा। इसलिए लेकर आया हूं।
इसके बाद वीसी ने आनन-फानन एलडीए के सभी अधिकारी-कर्मचारियों की एक बैठक गुरुवार तीन बजे दोपहर में बुलाई। इसमें अधिकारी-कर्मचारी पहुंचे तो वीसी ने सुधरने की नसीहत देते हुए हिदायत दी कि ना मैं रिश्वत खाऊंगा और ना खाने दूंगा।
अगर कोई परोक्ष या अपरोक्ष रूप से ऐसा करते हुए मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वीसी ने कहा है कि सभी अधिकारी-कर्मचारी समय पर एलडीए आएं। अपना काम पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करें।
विज्ञापन
किसी भी कर्मचारी द्वारा अनैतिक रूप से किसी व्यक्ति या आवंटी से धनराशि ली गई तो कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। वीसी ने अधिकारियों को कर्मचारियों के बैठने के लिए बेहतर व्यवस्था करने के आदेश दिए ।

व्हाट्स एप और ट्विटर पर सक्रियता बढ़ाने के आदेश
ट्विटर
एलडीए वीसी ने अब व्हाट्स एप और ट्विटर पर सक्रियता बढ़ाने के लिए भी आदेश दिए हैं। खुद एलडीए वीसी का अपना एकाउंट ट्विटर पर खोला गया है। कर्मचारियों से बेहतर सुझाव वीसी ने अपने व्हाट्सएप नंबर पर मांगे हैं।
अच्छे कामों की सूचना भी व्हाट्सएप से देने को कहा है। 2500 कर्मचारियों-अधिकारियों की बैठक एक साथ वीसी ने बुला ली। इसका असर यह हुआ कि कर्मचारियों के बैठक में पहुंचने से पहले ही लिफ्ट ओवरलोडिंग की वजह से बंद पड़ गईं। इसके बाद कुछ कर्मचारियों ने सीढ़ियों का रास्ता भी पकड़ा। कई कर्मचारी तो लेट होने की वजह से अंदर बैठक में ही नहीं जा सके।
कर्मचारियों के लिए आदेश
- बायोमेट्रिक अटेंडेंस से ही मिलेगी सैलरी
- जिन विभागों में कर्मचारी कम, वहां ट्रांसफर किए जाएं
- अवैध निर्माण पर सख्ती से कार्रवाई करनी होगी
- सील खोलने के लिए पहले प्रक्रिया पूरी करना जरूरी